logo

मायके जाने को लेकर हुआ विवाद, पति ने पत्नी को जलाकर मार डाला

3709news.jpg
द फॉलोअप टीम, धनबाद 
आए दिन छोटी मोटी बातों को लेकर झगड़ा तो हर घर में होता ही रहता है।  पर कभी-कभी यह झगड़ा बड़े विवाद का रूप ले लेता है और बात यहाँ तक पहुंच जाती है कि लोग एक दूसरे की जान तक ले लेते है। ठीक इसी तरह की एक घटना धनबाद के वासेपुर की बैंक मोड़ में घटी है। यहाँ एक पति ने अपनी ही पत्नी की जान ले ली, दरअसल ये बात मायके जाने को लेकर शुरू हुई और बात मौत तक पहुंच गई। पति ने पत्नी के ऊपर केरोसिन तेल छिड़ककर आग लगा दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 

ये भी पढ़ें.....

पति ने खुद ही किया आत्मसमर्पण 
इस घटना को अंजाम देने के बाद पति ने खुद को सरेंडर कर दिया है। व्यक्ति का नाम राजू है। उसने बताया कि उसका एक बच्चा भी है और वह एक प्लम्बर का काम करता है। वह अपनी पत्नी के रोज-रोज के झगड़े से परेशान हो चुका था। फिलहाल पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास का इलाका इस घटना से काफी हताहत है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। लोगों ने बताया कि आए दिन पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता था और इस बार यह मामला इतना बढ़ गया कि राजू ने पत्नी को आग लगा दी।