logo

गिरिडीह से रांची ईलाज के लिए आयी महिला की छत से गिरकर मौत

3749news.jpg
द फ़ॉलोअप टीम ,धनबाद 
बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में एक महिला की मौत अपार्टमेंत से गिरकर हो गई। महिला ट्रिनिटी अपार्टमेंट A ब्लॉक फ्लैट नम्बर 5D  में अपने पिता के पास आयी थी। वे गिरिडीह की रहने वाली थीं, इलाज के लिए मायके आई थी। परिजनों का कहना है कि दिपाली जैन का इलाज चल रहा था वो गिरिडीह से धनबाद अपने इलाज के लिए आती थी। शनिवार को उन्हें इलाज के लिए डॉक्टर के पास जाना था। वो अपने पिता के साथ छत पर धूप का आनंद ले रहे थे। डॉक्टर के पास जाने का समय हो रहा था। इसलिए दिपाली के पिता तैयार होने के लिए अपने रूम गए, थोड़ी देर के बाद लोगों ने कहा कि दिपाली छत से नीचे गिर गयी है। 

ये भी पढ़ें.......

जब आनन-फानन में लोगों ने आकर देखा तो दिपाली ग्रिल से लटकी हुई थी सबने मिलकर उन्हें नीचे उतारा और तुरंत अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन और आस पास के लोग असमंजस में हैं कि यह आत्महत्या है या हादसा।  फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। हादसा और आत्मह्त्या दोनों पहलुओं की जांच की जा रही है।