logo

शादी समारोह में फटा गैस सिलेंडर, 1 दर्जन से ज्यादा लोग घायल, 4 की स्थिति गंभीर

5482news.jpg
द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर:
बिष्टुपुर के होटल अलकोर में सिलेंडर फटने से एक दर्जन से भी ज्यादा लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक घायलों में एक महिला भी शामिल है। घायलों में से 4 की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। घटना रविवार रात की है। घायलों को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल भेज दिया गया है। 

जानिए! क्या था पूरा मामला 
जानकारी के मुताबिक रविवार की रात होटल अलकोर के बेसमेंट में एक शादी समारोह चल रहा था। यहां ओपन किचन की व्यवस्था की गयी थी। इसी दौरान अचानक सिलेंडर फट गया। देखते ही देखते कालीन में भी आग लग गयी। आग इतनी तेजी से फैली कि पार्टी में आयी एक महिला इसकी चपेट में आ गई। आग की वजह से लोगों में अफरा-तफरी मच गयी। कुछ देर बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने में लग गयी। 

ये भी पढ़ें......

होटल प्रबंधन ने बरती थी लापरवाही!
बता दें की घटना की जानकारी मिलते ही एडीएम लॉ एंड ऑर्डर टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल पूछा। उन्होंने 10 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक होटल में आदित्यपुर निवासी टाटा स्टील कर्मी पीके सिंह के पुत्र की शादी समारोह की पार्टी चल रही थी, जिसमें बिहार के भागलपुर से अतिथि भी शामिल हुए थे। 
जानकारी के मुताबिक सिलेंडर से गैस रिसाव की जानकारी होटल प्रबंधन को शाम को ही मिल गई थी, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया।