logo

गणपति विसर्जन के दौरान अलग-अलग घटना में डूबने से 11 लोगों की मौत, कइयों की तलाश जारी

गणपति विसर्जन के दौरान अलग-अलग घटना में डूबने से 11 लोगों की मौत, कइयों की तलाश जारी

द फॉलोअप टीम, मुंबई:

पूरे देश में गणपति बप्पा का विसर्जन हो गया है। लोगों ने नम आंखों से बाप्पा को विदाई दी। इस दौरान कुछ अप्रिय घटनाएं भी घटीं।  कई शहरों को में विसर्जन के दौरान लोगों के डूबने की घटना सामने आई है। मुंबई के वर्सोवा बीच पर भी 5 युवक समंदर में डूब गए। इनमें से 2 युवकों को बचा लिया गया। बाकी 3 युवकों की तलाश जारी थी। इनकी उम्र 18 से 22 साल के बीच की है। 

बाराबंकी जिले में हादसा 
ऐसा ही हादसा उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में हुआ है। यहां विसर्जन के दौरान 5 लोग कल्याणी नदी में डूब गए। जिनमें 1 महिला और 4 पुरुष हैं। बाराबंकी की घटना में अभी तक डूबे हुए लोगों की लाश नहीं हुई है। एसडीआरएफ की टीम लगातार गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान चला रही है। दरअसल नारायण धर पांडेय नामक व्यक्ति ने घर पर गणेश जी की प्रतिमा को स्थापित किया था। गणपति विसर्जन के लिए कल परिवार कल्याणी नदी के तट पर गया था। विसर्जन के दौरान यह हादसा हो गया।

भिंड में चार बच्चे डूबे 
इधर भिंड में भी 4 बच्चे डूब गए हैं। यहां बच्चे विसर्जन के बाद तालाब में नहाने उतरे थे। गहरे पानी में चले जाने की वजह से वे बाहर नहीं निकल पाए। हादसे में 2 सगे भाइयों की भी जान चली गई। मध्य प्रदेश के राजगढ़ में भी 17 वर्षीय युवक की विसर्जन के दौरान कुएं में डूबने से मौत हो गई।