logo

जीप और ट्रेलर की भीषण टक्कर में 11 लोगों की मौत, 6 लोग गंभीर रूप से जख्मी

जीप और ट्रेलर की भीषण टक्कर में 11 लोगों की मौत, 6 लोग गंभीर रूप से जख्मी

द फॉलोअप टीम, नागौर: 

राजस्थान में नागौर स्थित श्रीबालाजी के पास भीषण सड़क हुआ। घटना मंगलवार सुबह की है। हादसे में 12  लोगों की मौत हो गई जबकि 6 लोगों की हालत गंभीर है। 6 महिला और 2 पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई थी। हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि नोखा बाइपास पर एक जीप और ट्रेलर के बीच भीषण टक्कर हुई। 12 सीटर जीप में 18 लोग सवार थे। ये सभी लोग करणी माता के दर्शन कर मध्य प्रदेश जा रहे थे। इस बीच नागौर से नोखा की तरफ जा रहे ट्रेलर ने जीप में टक्कर मार दी। 

बेहद दर्दनाक हादसा 
हादसा इतना दर्दनाक था कि 8 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 3 लोगों ने अस्पताल जाते वक्त दम तोड़ दिया। कई लोगों के शव जीप में ही फंसे रहे।  मरने वालों में 8 महिलाएं और 4 पुरुष हैं। हादसे के दौरान स्थानीय लोग वहां पहुंचे और पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। 

 

पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख
घटना पर प्रधानमंत्री मोदी ने दुख जताते हुए कहा कि राजस्थान के नागौर में हुआ भीषण सड़क हादसा बेहद दर्दनाक है। मैं इस दुर्घटना में मारे गए सभी लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जताया दुख
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि नागौर के श्रीबालाजी क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में एमपी लौट रहे 11 दर्शनार्थियों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं, ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल दें व दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है।