logo

विवाहिता से गैंगरेप, 11 लोगों ने बारी-बारी रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक किया बलात्कार

7472news.jpg
द फॉलोअप टीम, पाकुड़: 

पाकुड़ में विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म की दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। 11 की संख्या में आरोपियों ने महिला से बारी-बारी लगातार 6 घंटे तक दुष्कर्म किया। विवाहिता के साथ आरोपियों ने रात 10 बजे से सुबह के 4 बजे तक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने विवाहिता को धमकी दी थी कि यदि किसी को घटना की जानकारी दी तो जान से मार देंगे। वारदात के बाद महिला 48 घंटे तक बेहोश रही। 

रामचंद्रपुर के हड़िया टोला की है घटना
ये पूरी वारदात पाकुड़ के रामचंद्रपुर गांव स्थित हड़िया टोला की है। घटना मंगलवार की है। पीड़िता के मुताबिक वो रात को शौच के लिये खेत में गयी थी। वहीं पास ही एक खेत में सभी आरोपी शराब पी रहे थे। महिला के मुताबिक उसने आरोपियों को नहीं देखा। वो जैसे ही शौच के लिये बैठी, आरोपियों ने उसे पकड़ लिया। पीड़िता के मुताबिक शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने मुंह में गमछा बांध दिया। महिला को पकड़कर आरोपी खलिहान में ले गए और बारी-बारी से दुष्कर्म किया। 

बारी-बारी से रात भर करते रहे दुष्कर्म
पीड़िता के मुताबिक सभी आरोपी बारी-बारी से उसका दुष्कर्म करते रहे। ये सिलसिला रात के 10 बजे से सुबह के 4 बजे तक चला। आरोपियों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद महिला को धमकाया कि यदि उसने किसी को घटना के बारे में बताया तो उसे जान से मार देंगे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने महिला को उसके घर के बाहर फेंक दिया और फरार हो गये। घटना के बाद पीड़िता 48 घंटे तक बेहोश रही। होश आने पर पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। 

पुलिस से सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया
महिला की शिकायत पर पुलिस ने सभी 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का मेडिकल करवाया गया जिसमें उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। कोविड टेस्ट करवाने के बाद सभी आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने मामले में विप्लव पहाड़िया, तपन पहाड़िया, सुजीत पहाड़िया, कालू पहाड़िया, माडू पहाड़िया, मंडल पहाड़िया, चिचींग पहाड़िया, ओरमूल पहाड़िया, रघु पहाड़िया, मोटू पहाड़िया, रघु पहाड़िया, शुसु पहाड़िया को गिरफ्तार किया है।