logo

महज 12 साल के बच्चे ने कमा लिया 3 करोड़ रुपया, छुट्टियों में किया ये काम

महज 12 साल के बच्चे ने कमा लिया 3 करोड़ रुपया, छुट्टियों में किया ये काम

द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

जिस उम्र में बच्चे खेलते हैं, घर वालों से तरह-तरह की डिमांड करते उस उम्र में लंदन के बेन्यामिन अहमद ने ऐसा कुछ कर दिखाया है जिस पर यकीन करना काफी मुश्किल है। 12 साल के बेन्यामिन अहमद ने अपनी स्कूल की छुट्टियों में 2 करोड़ से भी ज्यादा रुपये कमा लिए है। बेन्यामिन ने 'वीयर्ड व्हेल्स' नाम का पिक्सलेटेड आर्टवर्क बनाया।

छुट्टियों में कमा लिया 2 करोड़ रुपया
मिली जानकारी के मुताबिक इसे बेचने पर उसे 2 करोड़ 93 लाख रुपए मिले हैं। उसने इन डिज़िटल तस्वीरों को नॉन फंजिबल टोकन्स को बेचा है। एनएफ़टी के जरिये किसी कलाकृति को "टोकन" किया जा सकता है। इससे एक डिज़िटल सर्टिफ़िकेट बन जाता है और फिर कलाकृति को ख़रीदा और बेचा जा सकता है। बेन्यामिन की हर तरफ चर्चा हो रही है। 

अभी कीमत बढ़ भी सकती है 
बेन्यामिन अहमद को क्रिप्टो करेसी के रूप में भुगतान किया गया है। इसका मतलब यह है कि उनकी कलाकृतियों की क़ीमत बढ़ भी सकती है। बेन्यामिन के दोस्तों को शायद अभी तक यह मालूम भी नहीं होगा कि उनके एक दोस्त ने घर बैठे ही दो करोड़ कमा लिए हैं। बेन्यामिन अपने पसंद से जुड़े कई वीडियो को अपने यू-ट्यूब चैनल पर शेयर करते रहते हैं। बेन्यामिन स्विमिंग, बैडमिंटन और ताइक्वांडो की प्रैक्टिस भी करते हैं। वह कहते हैं "दूसरे बच्चों को जो इस फ़ील्ड में आना चाहते हैं उन्हें मेरी सलाह है कि किसी दबाव में आकर और ज़बरदस्ती खुद कोडिंग करने के लिए मजबूर न करें। हो सकता है कि आप अपने साथ के लोगों के दबाव में हों। इसे उसी तरह लें जिस तरह की आपकी क्षमता है। "

पिता है  सॉफ्टवेयर डेवलपर 
बेन्यामिन के पिता सॉफ्टवेयर डेवलपर हैं। अपने पिता से ही बेन्यामिन ने पांच साल की उम्र से ही कोडिंग शिखनि शुरू कर दी थी। पिता कहते हैं कि "ये बात सही है कि बच्चों को तकनीकी विशेषज्ञों से बात करके सलाह और मदद मिली लेकिन फिर भी वे ऐसा कर सके, यह गर्व की बात है। " उन्होंने बताया कि उनके दोनों बच्चे ने हर दिन में कोडिंग की प्रैक्टिस करते हैं और छुट्टी के दिन भी वह सीखना जारी रखतें हैं। वीयर्ड व्हेल, बेन्यामिन का दूसरा डिजिटल-कला संग्रह है. इससे पहले उन्होंने Minecraft से प्रेरित कलाकृति तैयार की थी. हालांकि वह बहुत अच्छी क़ीमत में नहीं बिक सकी थी।