logo

दादी ने फोन चलाने से किया मना तो 12 साल की बच्ची ने कर ली आत्महत्या 

दादी ने फोन चलाने से किया मना तो 12 साल की बच्ची ने कर ली आत्महत्या 

द फॉलोअप टीम, भोपाल:

जब से बच्चों के स्कूल बंद हुए हैं तब से वह मोबाइल के प्रति ज्यादा आकर्षित हुए हैं। हर वक़्त आप अपने घर के बच्चों के हाथ में मोबाइल देखते होंगे। कई बार आप उनको डांटते होंगे तो वह मोबाइल रख भी देते हैं लेकिन भोपाल में एक दादी को अपनी पोती को मोबाइल के लिए डांटना बेहद महंगा पड़ गया।  
कोलार इलाके में एक 12 साल की बच्ची ने खुदकुशी कर ली। बुधवार रात वह मोबाइल चला रही थी। उसकी दादी ने बस इतना कहा कि दिनभर मोबाइल चलाती हो, पढ़ाई पर भी ध्यान दिया करो। दादी की यह नसीहत बच्ची को इतनी बुरी लगी कि उसने आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

चौथी कक्षा में पढ़ती थी

कोलार थाना प्रभारी चंद्रकांत ने बताया कि बच्ची चौथी कक्षा में पढ़ती थी। उसकी दादी ने उसे मोबाइल ज्यादा चलाने से मना किया था। जिसके बाद वह कमरे में बंद हो गयी और दुपट्‌टे के फंदे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। रात करीब 11 बजे परिजनों को इस घटना के बारे में पता चला। बच्ची के पिता मजदुर  हैं। वह संयुक्त परिवार में रहते हैं। ऑनलाइन पढ़ाई के लिए उसके पिता ने मोबाइल खरीदकर दिया था। लेकिन पढ़ाई के बाद भी बच्ची मोबाइल में गेम खेलती रहती थी। इसी बात को लेकर उसकी दादी ने समझाइश दी थी।

जिद्दी थी बच्ची 

परिजनों ने बताया कि बच्ची जिद्दी स्वाभाव की थी। छोड़ी-छोटी बात पर वह नाराज हो जाती थी। बुधवार रात खाने के बाद पूरा परिवार बाहर बैठा हुआ था। जब सब अंदर आएं तो बच्ची फंदे पर लटकी मिली। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक उसकी मौत हो गयी थी। परिजनों ने बताया कि वह पढ़ने में भी काफी कमजोर थी।