द फॉलोअप टीम, बेंगलुरु :
कोरोना महामारी (Corona epidemic) की तीसरी लहर ने देश में त्रासदी मचा दी है। ऐसे में हर इंसान एक दूसरे की मदद के लिए बढ़-चढ़ कर अपना योगदान दे रहे है। इसी कड़ी में 12 वर्षीय मयंक ने अपनी चार साल में की गई बचत से एकत्र किए गये रुपये को सीएम राहत कोष (CM Relief Fund) में दान कर दिया।
उपायुक्त को सौंप दिया पैसा
बता दें कि मयंक ने कोरोना प्रभावित लोगों की मदद के लिए शनिवार को जिलाधिकारी जे मंजूनाथ को 4,190 रुपये सौंपे। एमईआई लेआउट, हेसरघट्टा रोड का रहने वाला मयंक, सर्वेक्षण विभाग (Survey department) में कार्यरत अपने पिता अभिनन्दन से डीसी कार्यालय ले जाने के लिए एक सप्ताह से कह रहा था। इस पर उसके पिता शनिवार के डीसी कार्यालय (DC office) लेकर पहुंचे।
7वीं कक्षा का है छात्र मयंक
मयंक ने बताया कि वह चिक्काबनावरा में 7 वीं कक्षा का छात्र है। वह कोरोना संकट की खबरों से परेशान था, इसलिए उसने अपनी बचत की राशि को डीसी के माध्यम से सीएम राहत कोष में दान कर दी। मयंक ने कोरोना से बचने के लिए लोगों से मॉस्क पहनने के साथ सामाजिक दूरी बनाए रखने की भी अपील की।