द फॉलअप टीम, डेस्कः
कोरोना वायरस को आए लगभग 2 साल हो गए हैं लेकिन आज भी इस महामारी का कहर देखने को मिल रहा है। फिलहाल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार थोड़ी राहत जरूर है। गुरुवार को जारी ताजा अपडेट के अनुसार, भारत ने पिछले 24 घंटे में 13,091 नए कोरोना वायरस के मामले दर्ज किए, जो 266 दिनों में सबसे कम है।
1 लाख 38 हजार से ज्यादा एक्टिव मरीज
गौरतलब है कि देश में फिलहाल 1 लाख 38 हजार 556 कोरोना संक्रमित मरीज हैं। ये बीते 266 दिनों में सबसे कम है। इसके साथ ही महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक देश में COVID-19 मामलों की कुल संख्या 3 करोड़ 44 लाख 01 हजार 670 हो गई है।

कब कितने केस था
24 घंटे की अवधि में सक्रिय COVID-19 केस में 1,127 मामलों की कमी दर्ज की गई है। भारत की COVID-19 आकडों की बात करें तो 7 अगस्त (2020) को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख मामलों को पार कर गया था। यह 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख मामलों को पार कर गया था। 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ के आंकड़े को पार कर गया। भारत ने 4 मई तक दो करोड़ मामलों और 23 जून को तीन करोड़ के गंभीर आंकड़ों को पार कर लिया था।
1 महीने से आकडों में 20 तक की कमी
नए कोरोना वायरस संक्रमणों में दैनिक वृद्धि 34 दिनों के लिए 20,000 से नीचे रही है और लगातार 137 दिनों में 50,000 से कम दैनिक नए मामले सामने आए हैं। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.40 प्रतिशत शामिल है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है, जबकि राष्ट्रीय COVID-19 रिकवर दर 98.25 प्रतिशत दर्ज की गई है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक है।