logo

रांची में 625 सहित झारखंड में शनिवार को मिले 1334 नए संक्रमित, 1485 लोगों ने कोरोना को दी मात

1151news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची
झारखंड में संक्रमण की रफ्तार में लगातार तेजी देखी जा रही है। इसकी वजह जांच की संख्या में इजाफा होना है। शनिवार को भी झारखंड में 1 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। रात 10 बजे तक कुल 1334 संक्रमित मिले हैं। इनमें एक बार फिर राजधानी रांची में सबसे ज्यादा 625 नए मरीज मिले हैं। राहत की बात ये है कि इस दौरान 1485 मरीज स्वस्थ होकर अस्पतालों से अपने-अपने घरों को भी लौटे हैं। यानी जितने मरीज अबतक मिले हैं। उससे ज्यादा मरीजों ने कोरोना को मात दी है,जो कि राज्य के लिए अच्छी और बड़ी बात है।इस तरह से राज्य में अब 50 हजार के आसपास मरीजों की संख्या हो चुकी है। 

रिम्स में 1256 सैंपल की जांच
रांची के रिम्सम अस्पंताल से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को 1256 सैंपलों की यहां जांच हुई। इसमें से 388 पॉजिटिव और 848 रिपोर्ट निगेटिव आए। 388 पॉजिटिव रिपोर्ट में से 82 रिम्सो से, 247 रांची से, खूंटी से 2 और बोकारो से 57 लोग हैं। इसके अलावा बाकी जिलों में भी अच्छी संख्या में नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है।

यहां-यहां मिले नए मरीज
1334 नए मरीजों में रांची में 625 के अलावा बोकारो में 57, चतरा में दो, दुमका में 15, पूर्वी सिंहभूम में 244, गढ़वा में 16, गिरिडीह में 47, गोड्डा में 20, गुमला में 27, खूंटी में दो, कोडरमा में 28, लातेहार में 46, लोहरदगा में 13, पाकुड़ में तीन, पलामू में 44, रांची में 625, साहिबगंज में 12, सरायकेला में 73, सिमडेगा में पांच तथा पश्चिम सिंहभूम में 55 नए संक्रमित की पहचान हुई।

950 रांची के मरीज हुए रिकवर
1485 स्वस्थ मरीजों में चतरा में 103, दुमका में 11, पूर्वी सिंहभूम में 20, गिरिडीह में 79, गढ़वा में 53, गुमला में 59, गोड्डा में 14, कोडरमा में 35, लोहरदगा में 41, पाकुड़ में 35, पलामू में 46, रांची में 950, साहिबगंज में 37 तथा सिमडेगा में दो मरीज हैं। ये सभी अस्पताल से डिस्चार्ज होकर अपने-अपने घरों को लौट गए हैं। कुछ मरीज होम आइसोलेशन में भी थे जो ठीक हुए हैं।