logo

मां से पूछा, क्या मोहर्रम के दिन मरने वाले जन्नत जाते हैं? थोड़ी देर बाद लगा ली फांसी   

मां से पूछा, क्या मोहर्रम के दिन मरने वाले जन्नत जाते हैं? थोड़ी देर बाद लगा ली फांसी   

द फॉलोअप टीम, इंदौर :
पंद्रह साल की राबिया ने मोहर्रम के दिन फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कारण जानकर आप हैरान रह जाएंगे। खबर है कि उसने मां से पूछा था कि क्या मोहर्रम के दिन मरने वालों को जन्नत नसीब होती है। जवाब हाँ में मिलने पर वो फांसी पर झूल गई। परिवार के लोग उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। कुछ दिन पहले ही ग्यारहवीं में राबिया का दाखिला हुआ था। घटना इंदौर शहर के रावजी बाजार क्षेत्र के चंपा बाग हाथीपाला की है। यहां राबिया अपने पूरे परिवार के साथ मोहर्रम पर शुक्रवार देर शाम रोजा खोलने बैठी थी। परिवार इस घटना से सदमे में है।

 

सहेली की मौत से उबर नहीं पाई थी राबिया 
राबिया के परिजनों के अनुसार वह अपनी सहेली की मौत से उबर नहीं पाई थी। कुछ साल पहले स्कूल की पिकनिक में राबिया नखराली धाणी गई थी। जहां पर राबिया की सहेली की झूले से गिरने से मौत हो गई थी। इसके बाद राबिया अजीब सी बातें करने लगी थी। वह पूछती थी कि जिंदगी और मौत क्या है। क्या हम कभी भी मर सकते हैं। ऐसी बातों पर परिवार वाले उसे कई दफा डांटा भी करते थे।

 

   
 

11वीं की किताबें खरीद कर दिए थे परिजन 

परिवार के अनुसार कुछ दिन पहले राबिया का दाखिला 11वीं कक्षा में करवाया गया था। दो दिन पहले ही उसे 11वीं कक्षा की कॉपी-किताबें दिलवाईं गई थीं। वह काफी खुश थी, लेकिन उसने इस तरह का कदम क्यों उठाया. यह परिवार को समझ नहीं आ रहा है।