logo

सनसनी! स्याह रात में श्मशान से आ रही थी डरावनी आवाज, तलाशी में मिली 150 जिंदा लाश

सनसनी! स्याह रात में श्मशान से आ रही थी डरावनी आवाज, तलाशी में मिली 150 जिंदा लाश

द फॉलोअप टीम, बेंगलुरु:

श्मशान या कब्रिस्तान दोनों ही जगहों को बेहद अहम माना जाता है। कहा जाता है कि यही वह जगह है जहां से लोगों को मोक्ष की प्राप्ति होती है, लेकिन फिर भी जब तक हम जिंदा हैं तब तक रात के वक़्त शमशान जाने से डरते ही हैं। अगर हमारा घर इसके बगल में हों और हमे रात में वहां से आवाजें आने लगे तो जाहिर है कि हम डर जायेंगे और डर के मारे रात में निकलेंगे भी नहीं। 

कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले की घटना
ऐसी ही एक घटना घटी है कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले में। यहां एक रात लोगों को शमशान घाट से तेज आवाजें आने लगी। पहले तो लोग डरे और वहां जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। काफी हिम्मत करके कई लोग अंदर गए तो उनको महसूस हुआ कि यह आवाज जमीन के नीचे से आ रही है। जब जमीन के नीचे की खुदाई की गई तो अंदर से 150 जिंदा कुत्ते बाहर निकले। 

15 से 20 फ़ीट गड्ढे की खुदाई
जंगल के पास रहने वाले लोग हिम्मत करके शमशान घाट के पास पहुंचे। 15 से 20 फ़ीट गड्ढे की खुदाई की तो वहां 150 कुत्ते मिले। पुलिस ने मामले में  एफआईआर दर्ज कर ली है । इस बात की जांच की जा रही है कि आखिर किसने वहां 150 कुत्ते दफनाए थे? आस पास रहने वाले लोगों ने शमशान घाट से आवाजें आने की बात एनिमल राइट्स एक्टिविस्ट को बताई थी। टीम ने जब जमीन की खुदाई की तो देखा कि अंदर 150 कुत्ते दफनाए गए थे। सभी कुत्ते जिंदा थे। खुदाई करते ही सारे कुत्ते एक-एक कर बाहर भाग गए। इस मामले को लेकर इंडिया पीनल कोड के आधार पर FIR दर्ज की गई है 

20 कुत्तों को दिया था जहर 
हाल ही में यूपी के श्रीनगर इलाके के एक गांव में कुछ लोगों ने 20 कुत्तों को जहर देकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ग्राम प्रधान सुखनंदन प्रजापति की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। वहीं, मृत कुत्तों को भी दफना दिया गया है। SHO ने कहा कि रविवार को गांव में कथित तौर पर कुछ लोगों ने कुत्तों को जहरीली रोटी खिलाई। 20 कुत्तों की मौत हो चुकी है और इसकी गिनती अभी बढ़ भी सकती है। मुख्य विकास अधिकारी हरिचरण ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।