logo

कार पर चढ़ गया बेकाबू ट्रक, 2 युवकों की दबने से मौत

7500news.jpg
द फॉलोअप टीम, रामगढ़:

गोला थाना क्षेत्र के चौपादारु घाटी में शनिवार की रात एक ट्रक बेलोनो कार पर चढ़ गया। कार में सवार दो लोगों की दबने से मौके पर ही मौत हो गई। दोनों बोकारो से रांची जा रहे थे तभी ये हादसा हुआ। पुलिस ने घंटों की कोशिश के बाद शवों को कार से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

बोकारो से रांची लौट रहे थे दोंनो
मृतकों की पहचान रांची निवासी 35 वर्षीय शिवकुमार राय और 45 वर्षीय भास्कर कुमार झा के रूप में हुई है। दोनों बोकारो से रांची लौट रहे थे। चौपादारू घाटी में तीखा मोड़ और ढलान की वजह से सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गयी। ट्रक, कार के ऊपर चढ़ गया और दोनों की मौत हो गई।