द फॉलोअप टीम, नासिक:
महाराष्ट के नासिक में बड़ा हादसा हुआ। नासिक के जाकिर हुसैन हॉस्पिटल में गैस का रिसाव हुआ। गैस पूरे हॉस्पिटल परिसर में फैल गया। हादसे में हॉस्पिटल में इलाजरत 22 मरीजों की मौत हो गयी। 12 मरीजों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बाकी 60 मरीजों का इलाज भी किया जा रहा है।
एफडीए मंत्री राजेंद्र शिंगणे ने दी जानकारी
एफडीए मंत्री राजेंद्र शिंगणे ने घटना की जानकारी दी। शिंगणे ने कहा कि जब ऑक्सीजन टैंक में लिकेज की वजह से गैस का रिसाव हो गया। ऑक्सीजन पूरे हॉस्पिटल प्रांगण में फैल गया। उस वक्त हॉस्पिटल में 25 मरीजों का वेंटीलेटर पर इलाज किया जा रहा था। गैस रिसाव की वजह से उनकी हालत बिगड़ गयी। हादसे में 22 मरीजों की मौत हो गयी। 12 मरीज गंभीर रूप से घायल हैं।
घटना की उच्चस्तरीय जांच करवाई जाएगी
एफडीए मंत्री राजेंद्र शिंगणे ने कहा कि घटना की उच्चस्तरीय जांच की जाएगी। आगे ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो इसका प्रयास किया जाएगा। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि टैंकर में लिकेज की वजह से हादसा हो गया। जहां ये गैस ले जाई जा रही थी वहां स्थिति प्रभावित होगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जानकारी जुटाना बाकी है। जानकारी मिलने के बाद प्रेस नोट जारी किया जाएगा।