logo

खेलते-खेलते तालाब में उतरीं और देखते-देखते पानी में समा गईं तीन बच्चियां

9312news.jpg
द फॉलोअप टीम, चक्रधरपुर:

मुफ्फसिल थाना अंतर्गत कोटसोना गांव की तीन बच्चियों की तालाब में डूबकर मौत हो गई। तीनों बच्चियां सड़क किनारे खेल रही थी और खेलते हुए तालाब के पास चली गईं। उसके बाद तीनों तालाब में उतरीं और पानी की गहराई में समा गई। तीनों मृतक बच्चियों के साथ एक और तीन साल की बच्ची भी गई थी लेकिन वह पानी में नहीं उतरी तो उसकी जान बच गयी। 

तीन साल की बच्ची ने घरवालों को बताया
तीन साल की बच्ची घटना के बाद भागते हुए घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे बताया। परिजन भागते हुए तालाब गए लेकिन बच्चियों को बचा ना सके। मृतकों में स्नेहा होनहागा, मंजू होनहागा और गीतिका होनहागा शामिल है। सबकी उम्र 6 साल के आस पास है।  

अस्पताल पहुंचने से पहले हो चुकी थी मौत
परिजन तालाब के पास पहुंचे और बच्चियों को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद एंबुलेंस से अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मुफ्फसिल थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। इन दिनों आये दिन राज्य में तालाब, नदी, डैम और पोखर में डूबने से किसी न किसी की मौत हर रोज हो रही है।