logo

किसान की पांच बेटियां बन गयीं अफसर, एक साथ तीनों बहनों ने मारी बाजी

किसान की पांच बेटियां बन गयीं अफसर, एक साथ तीनों बहनों ने मारी बाजी
द फॉलोअप टीम, जयपुर:
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने मंगलवार को रिजल्ट घोषित किया था। झुंझुनू की मुक्ता राव नामका युवती ने इस परीक्षा में टॉप किया। वहीँ हनुमानगढ़ के एक परिवार की तीन बेटियों ने इस परीक्षा को क्रैक कर लिया है। इन तीन बहनों ने एक ही साथ प्रसाशनिक परीक्षा पास कर ली। ये बहनें किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं। दो अन्य बहनें पहले से ही राजस्थान के प्रसाशनिक अधिकारी हैं। भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी परवीन कस्वां ने ट्विटर पर खबर साझा की और बहनों को बधाई दी।  उन्होंने बहनों की एक फोटो भी शेयर की है। 



IFS अधिकारी ने ट्विटर पर की खबर साझा 
कस्वां ने ट्वीट कर लिखा “इतनी अच्छी खबर है। अंशु, रीतू और सुमन राजस्थान के हनुमानगढ़ की तीन बहनें हैं। आज तीनों एक साथ आरएएस में चुनी गईं. पिता और परिवार को गौरवान्वित करना। वे पांच बहनें हैं।  अन्य दो रोमा और मंजू पहले से ही आरएएस थीं।  किसान सहदेव सहारन की सभी पांच बेटियां अब आरएएस अधिकारी हैं.”कई  लोगों ने ने टिप्पणियों में बहनों को बधाई दी है। 



मुख्यमंत्री गहलौत ने भी दी बधाई 
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी ट्वीट कर टॉपर्स को बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट में लिखा, “आरएएस परीक्षा में टॉप करने वाली झुंझुनू की मुक्ता राव, टोंक की मनमोहन शर्मा, जयपुर की शिवाक्षी खंडाल को क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने पर और परीक्षा पास करने वाले सभी लोगों को बधाई। समर्पण के साथ राज्य की सेवा करने का यह एक शानदार अवसर है। उन्हें मेरी शुभकामनाएं।”