logo

बारिश का आनंद लेने जा रहे दोस्तों की कार डिवाइडर से टकराई, 3 ने तोड़ा दम, एक गंभीर

9112news.jpg
द फॉलोअप टीम, मोतिहारी:
रामगढ़वा में तिलावे नदी पुल पर एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी। जबकि 1 की हालत नाजुक है। उसे पटना रेफर कर दिया गया है। मृतकों की पहचान रामगढ़वा रोहित साह उर्फ भोला, प्रिंस कुमार उर्फ गोलू और दीपक कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार कार से 6 दोस्त बारिश का आनंद उठाते हुए रक्सौल की तरफ जा रहे थे। उन्होंने अमोदेई के पास पेट्रोल पंप से कार में पेट्रोल लिया। इसके बाद रामगढ़वा वापस लौटने के दौरान तिलावे नदी पुल पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
रविप्रकाश उर्फ बिट्टू की स्थिति काफी नाजुक है। कार पर सवार  संजीव कुमार खतरे से बाहर है। उसके पैर में चोट आई है। सभी रामगढ़वा के रहने वाले है। हादसा इतना भीषण था कि कार  के अगले भाग के परखच्चे उड़ गए। 

बहन की 3 जून को शादी, रोहित की मौत से घर में पसरा मातम 
मृतक रोहित साह की बहन की शादी 3 जून को होने वाली है। वहीं मृतक प्रिंस कुमार के चाचा की मौत एक सप्ताह पहले कोरोना के कारण हो गई थी। सभी की उम्र 20-30 वर्ष थी।