logo

बारिश से दरका पहाड़ 36 लोगों की गई जान, 70 का अता-पता ही नहीं

11107news.jpg

द फॉलोअप टीम, मुंबई:

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में लैंडस्लाइड होने के बाद मलबे में दबने से 36 लोगों की मौत हो गई है। महाराष्ट्र में बारिश भारी तबाही मचा रही है। पूरे महाराष्ट्र के जगह-जगह जलजमाव हो गया है। महाड इलाके में भूस्खलन होने से 36 लोगों की मौत हो गयी है। अभी भी कई लोग लापता है। महाराष्ट्र के कोल्हापुर, रायगढ़, रत्नागिरी, पालघर, ठाणे और नागपुर के कुछ हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। शुक्रवार को बारिश से हुए हादसों में अब तक 49 लोगों की मौत हो गई। तलई गांव में पहाड़ का मलबा रिहायशी इलाके में गिरा। अभी भी  70 से ज्यादा लोग लापता हैं। 

एक और लैंडस्लाइड की घटना 

इधर सतारा के अंबेघर गांव में भी भूस्खलन हुआ। जिससे 8 लोगों की जान चली गई। वहां भी मलबे के नीचे करीब 20 लोग दबे हुए हैं। यह भूस्खलन गुरुवार की शाम और रात के बीच हुआ है। एनडीआरएफ की टीम ने खबर लिखने तक 15 लोगों को बाहर निकाला है। राहत बचाव का कार्य जारी है। अभी भी भारी बारिश हो रही है। महाराष्ट्र सरकार की डिमांड पर कई जगहों पर बचाव कार्य के लिए नौसेना को तैनात किया गया है। राज्य सरकार लगातार केंद्र से मदद मांग रही है। 

इधर बिल्डिंग गिरने से 7 की मौत 

इधर मुंबई के गोवंड़ी इलाके में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहाँ मूसलाधार बारिश से अचानक एक बिल्डिंग भरभरा कर गिर गई। हादसे में 7 लोग की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना गोवंडी के शिवाजी नगर इलाके में हुई है। बता दें कि 10 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है। हादसे के बाद बीएमसी की टीम मौके पर पहुंची गई।  फायर ब्रिगेड औक अन्य टीमें भी राहत-बचाव कार्य में लगे हुए हैं। मुंबई में हो रही लगातार बारिश से लोगों का हाल बेहाल है।