logo

राजस्थान के इस व्यपारी ने अपने बेटे की शादी में बनवाया 4 किलो का कार्ड

राजस्थान के इस व्यपारी ने अपने बेटे की शादी में बनवाया 4 किलो का कार्ड

द फॉलोअप टीम, जयपुर:

शादी-ब्याह में लोग जमकर पैसे खर्च करते हैं। गरीब से गरीब इंसान भी यही कोशिश करता है कि अपने घर की शादी धूमधाम से करे, अभी लगन का सीजन चल रहा है ऐसे में हर  तरफ आपको बैंड-बाजे  की आवाज सुनाई देगी। इस बिच अमीर लोग अपने घर की शादी ऐसे करते हैं कि उसकी चर्चा सालों तक होती रहती है। ऐसे में सोशल मीडिया पर इन दिनो एक गुजराती व्यापारी के बेटे की शादी चर्चा में है। जिसमें शादी का कार्ड 4 किलो का छपवाया गया है। और इसलिए कार्ड की काफी चर्चा भी  हो रही है।

 

एक कार्ड की कीमत 7 हजार है 

बता दे कि यह कार्ड एक बॉक्स की तरह है जिसमें सात पत्रों का कार्ड डाला गया है। कार्ड हल्के गुलाबी रंग का है। बॉक्स में ड्राई फ्रूट डाला गया। इस कार्ड का कुल वजन चार किलो दो सौ अस्सी ग्राम का है, एक कार्ड की कीमत 7 हजार बताई जा रही है। कार्ड में कुल 7 पेज भी हैं. इसमें तीन दिन की शादी के कार्यक्रम की डिटेल लिखी गई है| कार्ड के बॉक्स में काजू, किशमिश, बादाम और चॉकलेट डाले हुए नजर आए। शादी राजस्थान के जोधपुर में 14 नवंबर से शुरू हो जाएगी।

 

 

कार्ड में सबसे पहले द्वारकाधीश के कृष्णजी की तस्वीर नजर आ रही है। मुलेशभाई उकनी और उनके परिवार को कान्हा जी में काफी आस्था है। इस वजह से उन्होंने कार्ड में उनकी तस्वीर छपवाई है। इस शाही शादी का कार्ड चर्चा में है। लोगों के अंदर इस बात की उत्सुकता है कि जब कार्ड इतना भव्य है तो शादी समारोह कितना भव्य होगा. बता दें कि मुलेशभाई उकनी द्वारका मंदिर के ट्रस्टी भी हैं. लोगों को उम्मीद है कि ये शादी अंबानी परिवार की ही तरह भव्य होगा।