logo

हिमाचल में फिर हुई लैंडस्लाइड की घटना, 40 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

हिमाचल में फिर हुई लैंडस्लाइड की घटना, 40 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

द फॉलोअप टीम, शिमला:

किन्नौर से लैंडस्लाइड की खबर आ रही है। हादसा किन्नौर के निगुलसरी में राष्ट्रीय राजमार्ग पांच पर हुआ है। बताया जा रहा है कि किन्नौर से हरिद्वार जाने वाले बस और कई वाहनों पर चट्टानें गिरी हैं। फ़िलहाल 40 से ज्यादा यात्री के मलबे में दबे होने की सूचना हैं। पुलिस और NDRF की टीमें  राहत एवं बचाव कार्य में लगी है। जो बस मलबे में फंसी है, वह हरियाणा सड़क परिवहन की है। यह बस मूरंग से हरिद्वार जा रही थी। 

अभी भी पत्थर गिर रहा है 

चालक के मुताबिक बस में करीब 40 यात्री सवार थे। मलबे में एक ट्रक व पांच से छह छोटी गाडि़यां दबी हैं। चार लोगों को अब तक रेस्क्यू कर लिया गया है। पहाड़ी से मलबा गिरना अभी जारी है। घटनास्थल के दोनों तरफ अभी भी पत्थर और मलबा गिर रहा है। बस के अलावा छोटे वाहनों में भी कई लोग सवार थे।  सड़क पर भारी मलबा गिरने के कारण प्रशासन व बचाव दल को मौके पर पहुंचने के लिए काफी मशक्‍कत करनी पड़ रही है।

पहले भी हुई थी लैंड स्लाइड 

25 जुलाई को भी किन्नौर में अचानक ही भूस्खलन हो गया था। उस वक़्त भी चट्‌टानें इतनी तेजी से गिरीं थी कि बस्पा नदी का पुल टूट गया था। इसमें 9 टूरिस्ट की मौत हो गई थी। मरने वालों में 4 राजस्थान के और 2 छत्तीसगढ़ के थे। पर्यटक छितकुल से सांगला जा रहे थे। तभी बटसेरी के गुंसा के पास पुल पर चट्‌टानें गिरने से पुल टूट गया और पर्यटकों की गाड़ी भी चपेट में आ गई थी।