logo

41 साल के वर्जिन युवक को है परफेक्ट पाटर्नर की तलाश, शर्तें ऐसी कि भागती है लड़कियां

41 साल के वर्जिन युवक को है परफेक्ट पाटर्नर की तलाश, शर्तें ऐसी कि भागती है लड़कियां

द फॉलोअप टीम, डेस्क:

गर्लफ्रेंड ढूंढने के लिए लोग आजकल डेटिंग ऐप से लेकर अखबार और सोशल मीडिया तक का सहारा लेते हैं। क्योंकि कुछ लड़कों के लिए रिलेशन ढूंढना इतना मुश्किल काम होता है। कभी-कभार तो ऐसा होता है कि लड़का किसी को इम्प्रेस ही नहीं कर पाता है या फिर उसके इतने उसूल होते है कि कोई उसके जीवन में आना ही नहीं चाहता है। 

ऑस्ट्रेलिया का रहने वाला है ये वर्जिन शख्स
ऐसा ही एक शख्स है 41 साल का डेनियल पाइचनिक जो ऑस्ट्रेलिया में रहता है। दरअसल वो पिछले 5 साल से अपने लिए परफेक्ट मैच ढूंढ रहा है लेकिन उसे अब तक कोई नहीं मिली है क्योंकि उसने ऐसे ऐसे शर्त रखें हैं जिसे सुनकर शायद ही कोई उस शख्स के पास जाना जायेगा। 

शख्स की शर्तें जानकर लड़कियां भागती हैं
41 साल का यह व्यक्ति खुद को अब तक वर्जिन बता रह है।  वह अब तक किसी रिलेशन में नहीं आया है इसलिए उसके अपने पार्टनर को लेकर काफी उम्मीदें हैं। वह एक ऐसी लड़की की तलाश कर रहा है जो कभी किसी रिलेशन शिप में ना रही हो। अब 41 साल की उम्र में तो यह लगभग नामुमकिन ही है।  ऑस्ट्रेलियन शख्स की शर्तें चर्चा में हैं।  व्यक्ति ने साल 2016 में लड़की की तलाश के लिए एक विज्ञापन जारी करवाया था। इस विज्ञापन के लिए डेनियल ने अच्छी खासी रकम खर्च की थी। विज्ञापन जारी होते ही व्यक्ति सुर्खियों में आ गया था। हालांकि उन्हें अब तक पार्टनर नहीं मिली है लेकिन उन्हें इस विज्ञापन के ज़रिये बहुत सारे लोग जान गए। 

शख्स की शर्त काफी हैरान करने वाली है
शख्स ने विज्ञापन में लिखा है- ‘उन्हें ऐसी लड़की की तलाश है, जिसे उन्हीं की तरह रिलेशनिप का ज़ीरो एक्सपीरियंस होना चाहिए। उन्हें ऐसी लड़की चाहिए, जिसका अपना अब तक का जीवन अपने करियर पर फोकस करते हुए गुजारा हो और सही समय का इंतज़ार कर रही हो।' लड़की पढ़ी-लिखी और समझदार हो और उनके बौद्धिक स्तर को मैच करती हो। उसे दर्शन, साहित्य, विज्ञान जैसे विषय पर बात करना अच्छा लगता हो। डेनियल का कहना है कि अब तक उन्हें ऐसा कोई भी नहीं मिला. वे कहते हैं कि अगर कोई ऐसी लड़की उन्हें मिली, तो वे उसके अपना सब कुछ देने को तैयार हैं।