द फॉलोअप टीम, देहरादून:
उत्तराखंड में तबाही का भयानक मंजर देखने को मिल रहा है। भारी बारिश और अचानक आयी बाढ़ से 42 लोगों की मौत हो गई। ज्यादातर मौतें बादल फटने और लैंडस्लाइड से हुई हैं। कई लोग मलबे में दबे हुए हैं। अब तक राज्य में 47 लोग की मौत हो गयी है वहीँ कई लोग लापता हैं। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रियों से अपील की है कि वे जहां हैं वहीं रहें। मौसम में जब तक सुधार ना हो तब तक यात्रा शुरू न करें। अल्मोड़ा में लैंडस्लाइड से मकान गिरने के कारण 3 बच्चों की दबकर मौत हो गई। जिले के कई इलाकों का बाकी हिस्सों से संपर्क कट चुका है। मलबे में दबे हुए लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपेरशन जारी है।

केरल में 27 लोगों की मौत
इधर केरल में भी अचानक ही बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। यहां भी लैंडस्लाइड की घटनाओं में 27 लोगों की मौत हुई है। कुछ लोगों के लापता होने की भी खबर है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी राज्य में 1 से 19 अक्टूबर तक 135% ज्यादा बारिश हुई है। इस साल 453.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

नेपाल में 21 लोगों की मौत
नेपाल में भी बाढ़ ने काफी तबाही मचाई है। लैंड स्लाइड में 21 लोगों की मौत हो गई है और 24 लोग लापता हैं। नेपाल के गृह मंत्रालय ने कहा कि देश के 19 जिले बाढ़ और भूस्खलन से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। मानसून खत्म हो गया है लेकिन जलवायु में अचानक बदलाव आया है। उन्होंने बताया कि बाढ़ के चलते यात्रा, बिजली की सप्लाई काफी प्रभावित हुई है।