logo

बेंगलुरु के एक घर से मिली 5 लाशें, ढाई साल की बच्ची पांच दिन से उसी कमरे में थी बंद

बेंगलुरु के एक घर से मिली 5 लाशें, ढाई साल की बच्ची पांच दिन से उसी कमरे में थी बंद

द फॉलोअप टीम, बेंगलुरु:

बेंगलुरू में एक घर के कमरे में पांच शव मिले हैं। शवों के बीच एक ढाई साल की जिंदा मासूम बच्‍ची भी मिली है। मामला बेंगलुरू के ब्यादरहल्ली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने शवों को बाहर निकाल लिया है। ढाई साल की बच्ची अचेत अवस्था में मिली है। मृतकों में सिनचना (34), भारती (51), सिंधुरानी (31), मधुसागर (25) और एक नौ महीने का बच्चा शामिल है। ढाई साल की बच्ची प्रेक्षा को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ब्यादरहल्ली पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। हालांकि, यह आत्महत्या का मामला लगता है, लेकिन पोस्टमार्टम में इसकी पुष्टि होने के बाद ही कुछ भी साफ साफ कहा जा सकेगा। 


मौत की वजह स्पष्ट नहीं

पुलिस आयुक्त ने बताया कि पांचों की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा, “हमें घर से डेथ नोट नहीं मिला है। शंकर जो की सिनचना और सिंधुरानी के पिता है वह सदमे में है। वे जैसे ही फिट होंगे, उनसे पूछताछ की जाएगी”। शंकर ने कहा है कि उनकी बेटियां अपने पतियों से झगड़ कर घर आयी थी। इस मुद्दे को सुलझाने की बजाए मेरी पत्नी भारती ने उनको मायके में ही रहने को प्रोत्साहित किया। शंकर ने कहा, “मैंने अपनी बेटियों सिनचना और सिंधुरानी को शिक्षित करने के लिए कड़ी मेहनत की। बेटा मधुसागर एक निजी कंपनी में काम करता था। सिनचना अपने पति से लड़ाई के बाद घर वापस आई थी।”

शंकर और मधुसागर के बीच झगड़ा 

पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि शंकर और उसके बेटे मधुसागर के बीच लड़ाई हुई थी। लड़ाई के बाद शंकर घर से बाहर चला गया था। रविवार को ही परिवार ने सुसाइड कर लिया। शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिले हैं। और फोरेंसिक विशेषज्ञों और पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि मौत के पांच दिन हो गए हैं। 
बुजुर्ग महिला भारती हॉल में छत से लटकी मिली है और सिंचना, सिंधुरानी का शव 9 महीने के बच्चे के साथ पहली मंजिल के एक कमरे में मिला है। मधुसागर का शव अपने कमरे में मिला है। तीनों बच्चों के घर में अलग-अलग कमरे थे।