द फॉलोअप टीम, नागपुर:
नागपुर में लापरवाही की वजह से एक 6 साल की बच्ची की जान चली गई। बच्ची के गले में गुब्बारा फंसने से उसकी मौत हो गई । दरअसल,जब बच्ची बैलुन फुला रहा थी, तभी बैलुन उसके गले में जा अटका था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार शाम 4:30 बजे की है। बच्ची गुब्बारे के साथ खेल रही थी तभी यह हादसा हुआ परिजनों ने बच्ची के गले से गुबबारे को निकालने कि बहुत कोशीश की पर वे अलफल रहें।

काजल के दो भाई बहन
जानकारी के मुताबिक परिजनों ने बच्ची को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां डॅाक्टरों ने उसे मृत घोषीत कर दिया। पुलिस ने बच्ची का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया। बच्ची का नाम काजल है परिवार में काजल के अलावा उसके माता–पिता, एक 14 साल की बहन और 8 साल का एक भाई हैं।
घर की लाडली थी काजल
काजल के पिता बहुत दुखी होकर पुलिस को कहने लगे, ‘वह सांवली थी, तभी तो उसका नाम काजल रखा था, दुबली-पतली मेरी गुड़ीया आंगन में चिड़िया की तरह कूदती थी,उसे देखकर सारी थकान उतर जाती थी। हमारे 2 बच्चे और हैं, मगर काजल सबकी लाडली थी। काजल की मां अंजु को तो पता भी नहीं है कि उसकी लाडली अब नहीं रही। जब उसे पता चलेगा तो वो अपनी जान दे देगी’।