logo

DJ की आवाज की वजह से 63 मुर्गियों ने तो'ड़ा द'म, मालिक ने पुलिस से मांगा न्याय

DJ की आवाज की वजह से 63 मुर्गियों ने तो'ड़ा द'म, मालिक ने पुलिस से मांगा न्याय

द फॉलोअप टीम, बालासोरः
तेज आवाज में बजने वाले गाने तो हर किसी के लिए हानिकारक होता है, खासकर जानवरों के लिए। डीजे में बजने वाले तेज आवाज के गाने से उड़ीसा में एक चौंकाने वाली घटना घटी है। राज्य के बालासोर जिले में मुर्गी फार्म चलाने वाले शख्स ने आरोप लगाया है कि तेज डीजे की आवाज से उसकी करीब 63 मुर्गियां मर गई हैं। 

तेज म्यूजिक की वजह से मर गई मुर्गियां
मालिक ने आरोप लगाया है कि बारात में बज रहे डीजे की तेज आवाज से उनकी मुर्गियों की मौत हो गई। मालिक का कहना है कि उसने आवाज कम करने की अपील भी की थी लेकिन लोगों ने उसे गाली देकर भगा दिया। इसके बाद वह खेत में देखा तो देखा उसके फार्म के मुर्गियों की मौत हो गई। मुर्गी व्यवसायी ने कार्रवाई की मांग की है। 

कंडागराडी गांव में घटी ये घटना
यह घटना नीलागिरी थाना क्षेत्र के कंडागराडी गांव में घटी है। किसान रंजीत परिदा ने सोमवार को एफआईआर दर्ज करवाया है। उसने कहा है कि रविवार की रात आई बारात के दौरान तेज आवाज में संगीत बजाया जिसके कारण उनके खेत में 63 मुर्गियों की मौत हो गई। दूल्हे की पार्टी ने तेज आवाज में पटाखे भी फोड़े थे। इतनी तेज आवाज मुर्गियों के लिए बहुत अधिक परेशान थी। मैंने बारात में लोगों से आवाज़ कम करने का अनुरोध किया। 

आवाज कम करने पर बारातियों ने गाली दी
आरोप है कि आवाज कम करने को बोलने पर लोगों ने गाली दी। मेरे खेत में घबराई हुई मुर्गियां डर के मारे इधर-उधर भागने लगीं। अगली सुबह जब मैं दुल्हन के परिवार से मुर्गी  की मौत के बारे में पूछा तो उन्होंने मुआवजा देने से इनकार कर दिया। मेरे 150 किलो चिकन का नुकसान हो गया क्योंकि मुर्गियां सदमे से मर गई थीं।

मामले में एक्सपर्ट्स का क्या कहना है
जानवरों के व्यवहार पर एक किताब लिखने वाले जूलॉजी के जाने-माने प्रोफेसर प्रो सूर्यकांत मिश्रा ने कहा कि तेज आवाज से इंसानों के साथ-साथ पक्षियों में भी हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। जोरदार संगीत के कारण उन्हें समस्या हो सकती है। 2019 में, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने उत्तर प्रदेश में डिस्क जॉकी (डीजे) पर एक पूर्ण प्रतिबंध जारी किया था और  उन्हें "मानव स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा" कहा था।