logo

कब तक बेची जाएंगी झारखंड की बेटियां! काम का झांसा देकर तिरूपुर ले जाई जा रही 7 लड़कियों का रेस्क्यू

12420news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

झारखंड में लड़कियों की तस्करी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन राज्य से लड़कियों की तस्करी का मामला सामने आता। ताजा मामला रांची का है। हटिया रेलवे स्टेशन रेलवे पुलिस ने 7 नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया। सभी लड़कियां तिरूपुर जाने के लिए स्टेशन पहुंची थी। इनके साथ 14 अन्य बड़ी युवती व एक युवक भी था। जानकारी के मुताबिक लड़कियों को काम का झांसा देकर तिरूपुर ले जाया जा रहा था। लेकिन समय रहते पुलिस ने नाबालिगों को बचा लिया। 

आरपीएफ को संदेह हुआ
स्टेशन पर सभी लड़कियां एक साथ खड़ी थी। लड़कियों को देख आरपीएफ को संदेह हुआ। आरपीएफ ने पूछताछ की तो पता चला की सभी नाबालिग हैं और घरेलू काम और सिलाई का काम के झांसे में आकर तिरुपुर जा रही हैं। पूछताछ के बाद 10 लड़कियों को तिरूपुर जाने की अनुमति दी गयी। 4 लड़कियों और 1 लड़के की पहचान कर उन्हें घर भेजा गया जबकि 7 नाबालिग लड़की चाइल्डलाइन को सौंप दी गई। इन लड़कियों को रेस्क्यू करने में सब इंस्पेक्टर सुनीता तिर्की ने बड़ी भूमिका निभाई मानी जा रही है।