द फॉलोअप टीम, रांची:
कई लोगों को रेयर नोट रखने का शौक होता है। लोगों को तरह तरह के नोटों के कलेक्शन रखना पसंद होता है। इसके लिए वह लाखों रुपये देकर भी पुराने नोट या रेयर नोट हासिल करना चाहते हैं। तो अगर आप भी लाखपति बनना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। अगर आपके पास भी 10, 20, 50, 100 रुपये के वैसे नोट हैं जिसमें यह खास नंबर दिया है तो आप घर बैठे रातों रात लखपति बन सकते हैं। लाखों कमाने के लिए आपके पास 1, 2, 5, 10, 20, 50, 100, 200, 500, 2000 रुपये का ऐसे नोट होने चाहिए जिसमें 786 नंबर अंकित होना चाहिए। इसके लिए आपको एक वेबसाइट तीन लाख रुपए तक दे सकती है। आप इन नोटों की ई-बे (Ebay) वेबसाइट पर बेच सकते हैं।
786 नंबर ही क्यों
आपने फिल्म कुली देखी होगी, जिसमें अमिताभ बच्चन के बैच का नंबर 786 होता है। गोली लगने पर भी वो बच जाते हैं। दरअसल विश्व के प्रमुख एक खास समुदाय में इसनंबर को शुभ मानाजाताहै। कई लोग कुछ लिखने से पहले इस नंबर को लिखते हैं,तब तहरीर शुरू करते हैं।
इस तरह से बेचें अपने नोट को
बता दें कि ई-बे वेबसाइट में रेयर नोटों की बोली लगाई जाती है। इसमें कोई भी भाग ले सकता है। नोट बेचने के लिए आपको बस ये आसान से तरीके को फॉलो करना होगा।
1. सबसे पहले www.ebay.com पर लॉग ऑन करें।
2. होमपेज पर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और खुद को एक विक्रेता के रूप में रजिस्टर्ड करें।
3. अपने नोट की एक क्लीयर फोटो लें और इसे प्लेटफॉर्म पर अपलोड करें। ईबे आपके विज्ञापन को उन लोगों को दिखाएगा जो पुराने नोट और सिक्के खरीदने के लिए प्लेटफॉर्म का उपयोग कर रहे हैं।
4. नोट खरीदने के इच्छुक लोग आपका विज्ञापन देखने के बाद आपसे संपर्क करेंगे। आप उनसे संपर्क कर सकते हैं और नोट बेच सकते हैं।
यह पूरी जानकारी ई-बाय के वेबसाइट से ली गयी है। इस तरह के किसी भी खबर की द फॉलोअप पुष्टि नहीं करता है। ना ही उससे जुड़े किसी भी घटनाक्रम के लिए द फॉलोअप जिम्मेदार होगा।