logo

इराक: हॉस्पिटल में ऑक्सीजन टैंक फटने से लगी आग, 82 मरीजों की मौत 100 लोग घायल

इराक: हॉस्पिटल में ऑक्सीजन टैंक फटने से लगी आग, 82 मरीजों की मौत 100 लोग घायल
द फॉलोअप टीम, दिल्ली: 

इराक में एक अस्पताल में आग लग जाने से 82 मरीजों की मौत हो गयी। 100 से ज्यादा लोग घायल हैं। इनमें से कइयों की स्थिति काफी गंभीर है। घटना इराक की राजधानी बगदाद अल खतीब अस्पताल में घटी। घटना शनिवार रात की है। जानकारी अभी निकल कर सामने आ रही है। 

ऑक्सीजन टैंक फटने से लगी आग
रिपोर्ट्स के मुताबिक ऑक्सीजन टैंक फटने की वजह से हॉस्पिटल में आग लगी। सोशल मीडिया में घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में लोग अस्पताल परिसर में भागते नजर आ रहे हैं। दमकल कर्मियों को आग बुझाते हुए देखा जा सकता है। इराक के प्रधानमंत्री मुस्तफा अल कदीमी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया है। पीएम ने घटना की जांच का आदेश दिया है। 

अस्पताल में हुआ था भीषण धमाका
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अस्पताल में पहले एक धमाका हुआ। कुछ देर बात दूसरा धमाका हुआ। आग काफी तेजी से भड़की। उनका कहना है कि आग ऐसे भड़की जैसे कोई लगातार उस पर ईंधन डाल रहा हो। लोगों का कहना है कि हॉस्पिटल में अफरा-तफरी मच गयी। हर कोई अपने परिजनों की तलाश कर रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक मरने वालों में कोरोना मरीज भी शामिल हैं। 

मरने वालों में कोरोना मरीज शामिल
इराक के सिविल डिफेंस प्रमुख जनरल कहीम बोहान ने बताया कि आग सबसे पहले हॉस्पिटल के इंटेसिव केयर यूनिट में लगी। वहीं से आग हॉस्पिटल के बाकी हिस्सों में फैल गयी। जानकारी के लिए बता दें कि इराक में अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। अब तक देश में 15 हजार 217 लोगों की मौत हो चुकी है। आगजनी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है।