द फॉलोअप टीम, लखनऊ:
दीपोत्सव यानी दीपो का पर्व ऐसे में अयोध्या में आज शाम के लिए भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम की तैयारियां जोरों से चल रही हैं, इस बार यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने अयोध्या में दीपोत्सव का यह भव्य कार्यक्रम आयोजित किया है। इसके साथ शहर में सुरक्षा की भी पूरी व्यवस्था की गई है।
जलेंगे 9 लाख दीये
अयोध्या में रामनगरी में इस बार लगभग 9 लाख दिये जलाएं जाएंगे। आपको बता दे कि इनकी गिनती गिनिज बुक ऑफ वल्रड् रिकॉर्ड की टीम करेगी। अयोध्या के एसएसपी शैलेश पांडे ने कहा- शहर के बाहर से भीतरी घेरे में सुरक्षा तैनात की गई है, अयोध्या में सुरक्षा के लिए पुलिस, विशेष अभियान समूह और विशेष सुरक्षा बल को तैनात किया गया है। हमने सुरक्षा कि जांच करने के लिए और खुफिया जानकारी भेजने के लिए सिविल ड्रेस में की पुलिसकर्मियों को तैनात किया है., सरयू नदी घाटों पर जीवन रक्षक उपकरणों के साथ चालिस नावें तैनात की गई है।

इस दीपावली अयोध्या का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
पूरे देश और सार्क देशों के लगभग 200 कलाकार शोभा यात्रा में भाग लेंगे, जिसके दौरान वे रामायण का चित्रण करेंगे। राम कथा पार्क में विशिष्ट अतिथियों का स्वागत वैदिक मंत्रोच्चार से किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ और राज्यपाल आंनदीबेन पटेल विकास परिजनाओं का उद्रघाटन और शिलान्यास करेंगे, जबकि अयोध्या की परंपरा और संस्कृति विरासत पर एक पुस्तक भी विमेचन भी किया जाएगा। आज शाम को 9 लाख से अधिक मिट्टी के दिये सरयू नदी के किनारे जलाकर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा।