logo

कुदरती कहरः बारिश में घर ढहने से 9 लोंगो की गई जा'न, मृ'त'कों में 4 बच्चे भी शामिल 

कुदरती कहरः बारिश में घर ढहने से 9 लोंगो की गई जा'न, मृ'त'कों में 4 बच्चे भी शामिल 

द फॉलोअप टीम, चेन्नईः 
एक तरफ कृषि कानून के वापसी पर देश में खुशी मनाई जा रही है तो दूसरी तरफ तमिलनाडु से दुख की खबर आ रही है। तमिलनाडु में बारिश का कहर जारी है,  वेल्लोर जिले में भारी बारिश में एक घर गिरने की खबर है। हादसे में चार बच्चों की मौत हो गयी है। साथ ही  5 अन्य लोगों को भी इस तबाही में अपनी जान गवानी पड़ी है।   मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने हादसे में जान गवाने वालों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये के मुआवजा देने का निर्णय लिया। 


61 फीसदी अधिक बारिश दर्ज हुई 
गौरतलब है कि तमिलनाडु में एक अक्टूबर से शुरू हुए मौजूदा उत्तर-पूर्व मानसून के दौरान अब तक सामान्य से 61 फीसदी अधिक बारिश दर्ज हुई है। उत्तरी तमिलनाडु में अभी भी बारिश जारी है। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र शुक्रवार तड़के तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के बीच के तट को पार कर गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की मानें तो कम दबाव का क्षेत्र चेन्नई और पुडुचेरी के बीच तट को पार कर गया।


महिला पुलिस का वीडियो वायरल 
इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुआ था,  जिसमें एक महिला पुलिस अफसर भारी बारिश के बाद बेहोश हुए युवक अपने कंधे पर उठाकर ऑटो में बैठाकर उसे अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस इंस्पेक्टर राजेश्वरी के इस काम की वजह से इस शख्स की जान बच गई और उसे समय पर मेडिकल उपचार मिल गया। ट्विटर पर राजेश्वरी की लोग तारीफ कर रहे थे। अभिनेता-राजनेता कमल हासन ने भी इस महिला पुलिस अफसर को बधाई दी, जिन्होंने एक बेहोश व्यक्ति को अपने कंधों पर उठाकर जान बचाया।