logo

तेल टैंकर फटने से 92 लोगों की मौ'त, रिस रहा तेल एकत्रित करने पहुंचे लोग

तेल टैंकर फटने से 92 लोगों की मौ'त, रिस रहा तेल एकत्रित करने पहुंचे लोग

द फॉलोअप टीम, डेस्क:

पश्चिम अफ्रीकी देश सिएरा लिओन की राजधानी फ्रीटाउन में एक तेल टैंकर फटने से 92 लोगों की मौ'त हो गयी है। लोग टैंकर से रिस रहा तेल भरने के लिए उमड़े तभी तेल में आ'ग लग गई  और फिर टैंकर में जोरदार धमाका हुआ। इससे वहां मौजूद लोगों की मौत हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों व अधिकारियों ने बताया कि लोग टैंकर से लीक हो रहा तेल एकत्रित करने पहुंचे थे। वेलिंगटन में एक बस टैंकर से टकरा गई थी। फ्रीटाउन में केंद्रीय मर्चुरी के प्रबंधक के अनुसार विस्फोट के बाद उन्हें 91 श'व मिले थे। 


40 फीट लंबा तेल टैंकर बस से टकरा गया
टैंकर करीब 40 फीट लंबा था।  टैंकर एक बस से टकरा गया, तभी यह हादसा हुआ।  इसके बाद हुए टैंकर से तेल का रिसाव होने लगा और कुछ ही देर में आग के साथ हुए भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके में तबाही मचा दी। पोर्ट सिटी के मेयर यवोन अकी सॉयर ने बताया कि पीड़ितों में वे लोग भी शामिल हैं जो क्षतिग्रस्त टैंकर से रिस रहे तेल को एकत्रित करने उमड़े थे। 
राष्ट्रपति ने जताया शोक
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी की प्रमुख ब्रिमा ब्यूरेह सेसे ने कहा कि कई ज'ले हुए श'व मिले हैं। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग बुरी तरह से जले हुए हैं। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में हिस्सा ले रहे सिएरा लियोन के राष्ट्रपति जुलियस माडा बायो ने हादसे में मृत लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दुख जताया है।