logo

रांची में 160 सहित पिछले 24 घंटे में झारखंड में मिले कोरोना के 940 नए केस, 15 लोगों की भी हुई मौत, 31 हजार 118 तक पहुंची संख्या

952news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची
सोमवार को झारखंड में कोरोना के 940 नए मरीजों की पहचान हुई है। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 31 हजार 118 हो गई है। इस दौरान 889 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। यानी राज्य में अबतक 21 हजार 25 संक्रमित अस्पताल से डिस्चार्ज होकर  अपने घरों को लौट चुके हैं। जबकि पिछले 24 घंटे में 15 लोगों की इस बीमारी के कारण मौत होने की भी खबर है। कोरोना से मरनेवालों का आंकड़ा अब प्रदेश भर में 335 हो गया है। फिलहाल राज्य में कोरोना के कुल 9 हजार 758 एक्टिव केस हैं, जिनका अस्पताल और घर पर इलाज चल रहा है। 

यहां-यहां से मिले नए संक्रमित
राजधानी रांची में सोमवार को भी 100 से ज्यादा संक्रमित मिले हैं। 940 नए केस में रांची से 160 मरीज मिले हैं। इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम से 147, पश्चिमी सिंहभूम से 93, बोकारो से 32, चतरा से 28, देवघर से आठ, धनबाद से 74, दुमका से 11, पूर्वी सिंहभूम से 147, गढ़वा से 42, गिरिडीह से 80, गोड्डा से पांच, गुमला से 11, हजारीबाग से 33, जामताड़ा से 16, खूंटी से 21, कोडरमा से 64, लातेहार से तीन, लोहरदगा से पांच, पाकुड़ से छह, पलामू से 16, रामगढ़ से 39, , साहिबगंज से 24, सरायकेला से 16, सिमडेगा से छह पॉजिटिव मिले हैं।

11 हजार 848 सैंपल की हुई जांच
पिछले 24 घंटे में राज्य भर में 10 हजार 431 सैंपल कलेक्ट किए गए। इसके अलावा बैकलॉग में कपड़े कुछ सैंपल सहित 11 हजार 848 सैंपल की जांच हुई। इस तरह से राज्य में अबतक 5 लाख 86 हजार 443 सैंपल लिये गए हैं, जिनमें से 5 लाख 80 हजार 489 सैंपल की जांच हो चुकी है। फिलहाल बैकलॉग में 5954 सैंपल हैं, जिनकी जांच की जानी बाकी है। 

24 घंटे में 889 संक्रमित हुए स्वस्थ
झारखंड के लिए अच्छी बात ये है कि यहां अच्छी संख्या में लगातार मरीज ठीक भी हो रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 889 कोरोना संक्रमित अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए हैं।. इनमें पूर्वी सिंहभूम से 145, गिरिडीह से 101, रांची से 82, धनबाद से 71, पलामू से 68, देवघर से 61, बोकारो से 59, हजारीबाग से 28,खूंटी से सात, कोडरमा से 17,लातेहार से 72,लोहरदगा से 20,पाकुड़ से 12, रामगढ़ से 17, सरायकेला से 40,सिमडेगा से 36,साहिबगंज से 23, प सिंहभूम से 12, गढ़वा से छह,गोड्डा से छह, गुमला से पांच, दुमका का एक मरीज है।

यहां-यहां के 15 लोगों की हुई मौत
सोमवार को जिन 15 मरीजों की मौत हुई है, उनमें जमशेदपुर में 10, दुमका में दो, रांची, धनबाद और कोडरमा में एक-एक मरीज की मौत हो गई है। राज्य में अब तक कुल 335 मरीजों की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि अब भी राज्य के कई अस्पतालों में कोरोना के गंभीर मरीज भर्ती हैं, जिन्हें डॉक्टर बचाने की हरमुमकिन कोशिश कर रहे हैं। खास बात ये है कि जिन मरीजों की मौत हो रही है, उनमें से ज्यादातर दूसरी बीमारियों से भी जूझ रहे थे और इनकी उम्र ज्यादा थी।