logo

रांची में 257 संक्रमितों के साथ झारखंड में मिले 967 नए कोरोना मरीज, 30 हजार के पार पहुंचा आंकड़ा, अबतक 318 लोगों की मौत

939news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची
झारखंड में कोरोना संक्रमितों की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। रांची में 257 नए केस के साथ पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 967 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 30 हजार 178 हो गई है। रविवार को 7 संक्रमितों की मौत भी हो गई है। अबतक राज्य में  कोरोना वायरस से मरनेवालों का आंकड़ा 318 हो गया है। राहत की बात ये है कि इस दौरान लगातार लोग रिकवर भी हो रहे हैं। रविवार को 754 संक्रमित कोरोना से ठीक होकर अपने-अपने घरों को लौटे हैं। कुल मिलाकर अबतक राज्य में 20 हजार 136 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। फिलहाल झारखंड में कोरोना के 9 हजार 724 सक्रिय केस हैं।

यहां-यहां से मिले 967 नए संक्रमित
पिछले 24 घंटे में कोरोना के जो नए 967 मामले आए हैं उनमें एक बार फिर सबसे ज्यादा केस रांची के हैं। रांची में 257 संक्रमितों की पहचान हुई है। इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम में 146, पश्चिमी सिंहभूम में 41, बोकारो जिले में 62, चतरा में 6, देवघर में 64, धनबाद में 46, दुमका में 4, गढ़वा में 15, गिरिडीह में 83, गोड्डा में 8, गुमला में 1, हजारीबाग में 31, जामताड़ा में 3, खूंटी में 14, कोडरमा में 19, लातेहार में 27, लोहरदगा में 16, पाकुड़ में 3, पलामू में 45, रामगढ़ में 34, साहिबगंज में 24, सरायकेला में 10, सिमडेगा में 8 मरीज मिले हैं। कुछ मरीजों की जांच रिपोर्ट आनी अभी बाकी भी है।

9 हजार 724 है सक्रिय केस
प्रदेश में फिलहाल कोरोना के कुल एक्टिव केसों की संख्या 9 हजार 724 है। इनमें रांची में 2500, पूर्वी सिंहभूम में 2173, पश्चिमी सिंहभूम जिले में 270, बोकारो जिले में 366, चतरा में 88, देवघर में 155, धनबाद में 753, दुमका में 121, गढ़वा में 116, गिरिडीह में 195, गोड्डा में 58, गुमला में 163, हजारीबाग में 287, जामताड़ा में 82, खूंटी में 204, कोडरमा में 195, लातेहार में 289, लोहरदगा में 118, पाकुड़ में 192, पलामू में 425, रामगढ़ में 340, साहिबगंज में 232, सरायकेला में 333 और सिमडेगा में 159 मरीज शामिल हैं।

24 घंटे में 7 संक्रमितों की मौत
पिछले 24 घंटे में झारखंड में 7 कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। इनमें सबसे ज्यादा पूर्वी सिंहभूम जिले में 5 लोगों ने अपनी जान गंवायी है। इसके अलावा धनबाद में 1 और हजारीबाग जिले में 1 व्यक्ति की मौत कोरोना से हुई है। इन 7 मरीजों को जोड़कर अब झारखंड में कोरोना से मरनेवालों की संख्या 318 हो चुकी है। इसमें लगातार इजाफा जारी है। 

754 संक्रमित अस्पताल से हुए डिस्चार्ज
रविवार को ठीक हुए 754 लोगों में से बोकारो में 25, चतरा में 41, दुमका में 21, धनबाद में 71, दुमका में 9, पूर्वी सिंहभूम में 252, गढ़वा में 13, गिरिडीह में 21, गोड्डा में 26, गुमला में 8, हजारीबाग में 3, जामताड़ा में 12, कोडरमा में 63, लातेहार में 17, लोहरदगा में 3, पाकुड़ में 6, पलामू में 18, रामगढ़ में 27, रांची में 70, सरायकेला में 7, सिमडेगा में 7 और पश्चिमी सिंहभूम जिले में 34 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। इस तरह से राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण से 20 हजार 136 लोग ठीक हो चुके हैं। इनमें से कई मरीज ऐसे भी हैं जिनका घर पर ही इलाज चल रहा था।