logo

कोरोना : भारत में 805 मरीजों की मौ'त, केरल से सबसे अधिक 

कोरोना : भारत में 805 मरीजों की मौ'त, केरल से सबसे अधिक 

द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

भारत (INDIA) में कोरोना वायरस (Corona) का प्रकोप शुरू हो गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना के 14 हजार 348 नए केस आ चुके हैं. नए केस केरल से सबसे अधिक और दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र है। करीब 805 मरीजों की कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो गई है. लगभग 13 हजार 198 लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं. अब देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 3 करोड़ 42 लाख 46 हजार 157 तक पहुंच गई है।


1 लाख 61 हजार 334 सक्रिय मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 1 लाख 61 हजार 334 हो गई है. आंकड़े के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान करीब 733 लोगों की मौत हो गई थी थी, जबकि 27 अक्तूबर बुधवार को 585 लोगों ने संक्रमण से दम तोड़ दिया था. कोरोना से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ने से चिंता बढ़ती जा रही है।

रूस में 1159 लोगों की मौत                                                                                                                                                                        

रूस में बीते 24 घंटों में 1,159 लोगों की मौत संक्रमण से हुई, जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या 235,057 हो गई. आलम यह कि रूस में महामारी फैलने के बाद से एक दिन में मौत के सबसे अधिक मामले सामने आए हैं. इसके अलावा, गुरुवार को संक्रमण के 40,096 नए मामले सामने आए हैं।