logo

YouTube देखकर लड़की ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार को नहीं थी कोई जानकारी

YouTube देखकर लड़की ने दिया बच्चे को जन्म, परिवार को नहीं थी कोई जानकारी

द फॉलोअप टीम, डेस्क :
आज के टेक्निकल दुनिया में कुछ भी हो सकता है। ऐसी ही एक खबर आई है केरल से। यहां पर एक 17 साल की लड़की ने अपने घर पर बच्चे को जन्म दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि लड़की ने YouTube देखकर बच्चा डिलीवर किया, जबकि उसके माता-पिता को उसकी प्रेग्नेंसी के बारे में पता भी नहीं था। पुलिस ने उसके 21 साल के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है मामला
मामला केरल के मल्लापुरम जिले का है जहां लड़की ने 20 अक्टूबर को एक बच्चे को जन्म दिया। डिलीवरी वो खुद किय और तीन दिन बाद लड़की की अंधी मां को बच्चे के बारे में पता चला। लड़की डिलीवरी के बाद तीन दिन तक अपने कमरे में बंद रही। डिलीवरी के बाद इंफेक्शन होने के चलते उसे बच्चे के साथ कमरे से बाहर आना पड़ा, जहां से दोनों मां-बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया।

पड़ोसी लड़का है बच्चे का पिता
अस्पताल जानें के बाद चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) ने इस प्रेग्नेंसी के बारे में पुलिस को बताया। पुलिस की जांच में सामने आया कि लड़की के पड़ोस में रहने वाले 21 साल के लड़के ने उसे प्रेग्नेंट किया और डिलीवरी के समय YouTube देखकर गर्भनाल काटने की सलाह दी।

माता-पिता को नहीं थी प्रेग्नेंसी की जानकारी
एक ही घर में रहते हुए मां को बेटी की प्रेग्नेंसी की भनक नहीं लगी। पुलिस ने कहा कि मां देख नहीं सकती हैं और पिता सिक्योरिटी गार्ड हैं, इसलिए वे रात को घर से बाहर रहते हैं। मां यह सोचती रही कि बेटी ऑनलाइन क्लासेस में पढ़ाई के लिए कमरे का दरवाजा बंद रखती है।