द फॉलोअप टीम, पठानकोट:
पठानकोट में रविवार की देर रात ग्रेनेड ब्लास्ट हुआ। घटना पठानकोट में त्रिवेणी गेट के पास एक सैन्य कैंप के पास हुई। धमाके की आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। इंटेलिजेंस विंग घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच की। काउंटर इंटेलिजेंस की टीम अलग-अलग पहलु से घटना की जांच कर रही है। गहन जांच जारी है।
आतंकी एंगल से भी जारी है जांच
काउंटर इंटेलिजेंस के एआईजी गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि स्थानीय पुलिस, काउंटर इंटेलिजेंस और सीआईडी मिलकर इसकी छानबीन में काम कर रहे हैं। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। हम सबूत इकट्ठा कर रहे हैं। तथ्यों के आदार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि चूंकि ग्रेनेड फेंका गया है इसलिए आतंकी एंगल से इंकार नहीं किया जा सकता।

श्रीनगर में भी एनआईए की छापेमारी
इस बीच राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने आतंकवाद से जुड़े एक मसले पर जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर तलाशी ली। एनआईए ने जानकारी दी है कि श्रीनगर सहित कुछ इलाकों में छापेमारी की गई है। गौरतलब है कि बीते कुछ महीनों में जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाओं में तेजी देखी गई है। गृहमंत्री और सेना प्रमुख केंद्र-शासित प्रदेश का दौरा कर चुके हैं।