logo

दो बाइक में भीषण टक्कर, एक की मौत दूसरे की हालत नाजुक

7449news.jpg
द फॉलोअप टीम, धनबाद: 

जिले के सुदामडीह थाना क्षेत्र (Sudamdih Police Station Area) के नुनुडीह (Nunudih) मोड़ के पास दो बाइक में भीषण टक्कर हो गयी। हादसे में बरारी बागडिगी दुर्गा मंदिर के समीप रहने वाले 28 साल के आकाश बाउरी की मौत हो गई। 22 साल के शिवा भुईया और नुनुडीह निवासी विष्णु कुमार माथुर गंभीर रूप से घायल हो गए। 

इलाज के दौरान युवक की मौत
बता दें कि घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आकाश बाउरी और शिवा बाउरी को एक स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहद गंभीर स्थिति को देखते हुए आकाश बाउरी को धनबाद एसएनएमएमसीएच (Dhanbad SNMMCH) रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। वहीं विष्णु कुमार को चासनाला सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे भी धनबाद एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया गया। मामले की जांच जारी है। 

सामने से हुई थी ज़ोरदार टक्कर 
जानकारी के अनुसार आकाश बाउरी और शिवा भुईयां अपने मोटरसाइकिल से सिन्दरी की ओर से आ रहे थे। विष्णु माथुर अपने मोटरसाइकिल से डिगवाडीह से आ रहा था। इस दौरान नुनुडीह मोड़ के समीप दोनों मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सुदामडीह थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक अपने दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों मोटरसाइकिल को जब्त कर थाने ले गए।