logo

लैंडिंग से ठीक पहले विमान का ATC से संपर्क टूटा, खतरे में है 28 यात्रियों की जिंदगी

लैंडिंग से ठीक पहले विमान का ATC से संपर्क टूटा, खतरे में है 28 यात्रियों की जिंदगी
द फॉलोअप टीम, डेस्क: 

दो दिन पहले फिलिपींस में सैन्य विमान दुर्घटना की खबर से लोग अभी उबरे भी नहीं थे कि अब एक और प्लेन के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका सताने लगी है। अब मामला रूस का है। मिली जानकारी के मुताबिक विमान का एटीसी यानी एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट चुका है। कहा जा रहा है कि एटीसी से विमान का संपर्क उस वक्त टूट गया जब वो लैंड करने ही वाला था। अधिकारी किसी अनहोनी की आशंका से डरे हुए हैं। अभी तक विमान से संपर्क नहीं हो पाया है। 

विमान से संपर्क की कोशिश जारी
आरंभिक जानकारी के मुताबिक विमान लैंड करने ही वाला था तभी रूस के सुदूर पूर्व इलाके में उसका संपर्क एटीसी से टूट गया। स्त्रोतों से मिल रही जानकारी के मुताबिक विमान में कुल 28 यात्री सवार थे। विमान संखअया एएन-26 रूस के पेत्रोपावलोस से पलाना की तरफ जा रहा था उसी वक्त विमान का एटीसी से संपर्क टूट गया। मिली जानकारी के मुताबिक विमान से संपर्क का प्रयास किया जा रहा है। जितना वक्त बीत रहा है, अधिकारियों की चिंता भी बढ़ती जा रही है। 

फिलिपींस में भी हुई थी विमान दुर्घटना
गौरतलब है कि अभी 2 दिन पहले ही दक्षिणी फिलिपींस में एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। हादसे में 40 से भी ज्यादा सैन्यकर्मियों की मौत हो गई थी। प्लेन क्रैश में तकरीबन 49 लोगों के घायल होने की भी सूचना है। विमान लैडिंग के वक्त कंट्रोल से बाहर हो गया और रनवे से फिसलकर नीचे जा गिरा। विमान में आग भी लग गई थी। जानकारी के मुताबिक विमान में सवार सभी लोग सैन्य अकादमी के सैन्य प्रशिक्षित थे।