logo

सनसनी: जंगल में मिला मांस से भरा बोरा, पास ही स्कूटी और कपड़ा भी मिला

सनसनी: जंगल में मिला मांस से भरा बोरा, पास ही स्कूटी और कपड़ा भी मिला
द फॉलोअप टीम, चंडीगढ़:

पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ से एक दिल दहलाने वाली वारदात सामने आई है। यहां मलोया के जंगल में रविवार की सुबह नाले के किनारे मांस से भरा एक बोरा  मिला है। राहगीर वहां से गुजर रहे थे। बदबू आने लगी तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मलोया पुलिस डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची। डॉग स्क्वॉड की टीम ने खोजबीन की तो एक बोरा मिला, जिसमे मांस भरा था। पुलिस अभी पता नहीं लगा पाई है कि मांस किसका है। 

मांस किसी जानवर का है! 
जहां मांस से भरा बैग पड़ा मिला वहीं पास में एक एक्टिवा भी खड़ी थी। पुलिस को एक कमीज और पैंट भी मिली है। पुलिस को प्रथम दृष्टया में बोरे में भरा मांस किसी जानवर का लग रहा है। वहीं एक्टिवा तीन दिन पहले आईटी थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी। कपड़े की जांच फोरेंसिक टीम कर रही है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है कि एक्टिवा वहां कैसे पहुंची?

सीसीटीवी खंगाला जा रहा है
पुलिस ने बताया कि नाले के किनारे से काफी दुर्गंध आ रही थी इसलिए लोगों ने सूचना दी। जांच पड़ताल शुरू हुई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाल रही है। रोज वहां से गुजरने वालों से भी पूछताछ हो रही है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पूरी जांच के बाद मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल छानबीन जारी है।