द फॉलोअप टीम, डेस्क:
टीवी में, मोबाइल पर, तस्वीर में या इंटरनेट पर आपने बवंडर देखा होगा या आपने उसके बारे में सुना जरूर होगा। इसके बारे में सुनकर ही लगता है जैसे यह कोई खतरनाक चीज होगी और यह वाकई है भी। अब तक हम बस इसके बारे में सुनते ही थे लेकिन एक महिला ने इसे बेहद ही करीब से देखा और इसे फोन में रिकार्ड भी किया। घटना अमेरिका के टेक्सस हाइवे की है।

वीडियो पर यकीन नहीं होगा
टेक्सस हाइवे पर एक महिला ने ऐसा वीडियों शूट कर जिसपर आपको यकीन ही नहीं होगा कि ये सच्ची में हुआ है। वीडियो देखा जा सकता है कि हाइवे को एक बवंडर क्रॉस कर जाता। महिला खाफी घबरा भी जाती है कि वो अपनी कार पीछे ले जाती है। बवंडर के कारण हवाएं भी तेज थी। आजपास बिजली भी कड़कती दिखाई देती है।
Stunning video of a tornado passing directly over a Texas highway. pic.twitter.com/30CGKA2mm2
— Mike Sington (@MikeSington) October 29, 2021
14 सेकेंड का है वीडियो
यह वीडियो @MikeSington ने शेयर किया है। इस 14 सेकेंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि बवंडर कितना खतरनाक है। हवा के साथ बहुत कुछ उड़े जा रहा है। पास कुछ ट्रक भी खड़े हैं, लेकिन महिला आपनी कार को पीछे कर लेती है।