logo

बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने पहुंचे थे 'मंत्री जी' तभी बोट पर आ गिरा पेड़, जानिए! फिर क्या हुआ...

बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने पहुंचे थे 'मंत्री जी' तभी बोट पर आ गिरा पेड़, जानिए! फिर क्या हुआ...

द फॉलोअप टीम, भोपाल: 

अपने ही गृह जिले दतिया में बाढ़ प्रभावित लोगों का जायजा लेने पहुंचे मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा खुद बढ़ में फंस गए। वे बाढ़ ग्रसित इलाके में  एनडीआरएफ की टीम के साथ एक नाव से पहुंचे थे। अचानक से बोट पर एक पेड़ के गिर जाने पर बोट में तकनीकी खराबी आ गई। इसकी वजह से गृह मंत्री वहीं फंस गए।  एयरफोर्स से मदद की मांग पर वायुसेना ने एक हेलिकॉप्‍टर भेजा, तब कहीं जाकर बाढ़ में फंसे गृह मंत्री को निकाला गया। 

मंत्री ने खुद से पहले बाकी लोगों को बचाया
सबसे खास बात ये है कि गृह मंत्री मिश्रा ने वायुसेना के हेलीकॉप्टर के आने पर पहले 9 लोगों को वहां से निकलवाया और उसके बाद स्वयं भी हेलीकॉप्टर में सुरक्षित सवार हुए। कोटरा गांव जहां  मंत्री जी फंसे थे वह पूरी तरह से पानी से घिरा हुआ था और करीब एक मंजिल तक घरों में पानी भरा हुआ था, जिसके चलते लोग छतों पर थे।