logo

छत्तीसगढ़ की एक महिला पार्षद ने अब किया दावा, वैक्सीन के बाद चुंबक में बदला उसका हाथ

छत्तीसगढ़ की एक महिला पार्षद ने अब किया दावा, वैक्सीन के बाद चुंबक में बदला उसका हाथ
द फॉलोअप टीम, रायपुर : 
देश में कोरोना वैक्सीन(corona vaccine) को लेकर पहले से ही इतनी अफवाहें हैं, अब इसमें एक और घटना ने इजाफा कर दिया है। एक दिन पहले फॉलोअप ने बताया था, वैक्सीन लेने के बाद शरीर बन गया चुंबक, छाती से चिपक रहे धातु और स्टील के सामान। जिसमें महाराष्ट्र के नासिक में रहने वाले अरविंद सोनार के ऐसे दावे का जिक्र था। उन्होंने कहा था कि कोविशील्ड(coveshield) की दूसरी खुराक लेने के बाद उनका शरीर चुंबक में बदल गया है। धातु और स्टील के सामान जैसे चम्मच, स्पैचुला, सिक्के उनके हाथ और छाती से चिपक जा रहे हैं। इस बात पर उनके बेटे जयवंत सोनार ने बताया कि उन्होंने इंटरनेट पर इसी तरह का वीडियो देखने के बाद इसे मनोरंजन के लिए आजमाया। ताजा खबर छत्तीसगढ़ से आ रही है। राजनांदगांव की एक महिला ने दावा किया है कि कोरोना वैक्सीन लेने के बाद उसका बायां हाथ चुम्बक में बदल गया है। सिक्के और चम्मच आदि चिपक रहे हैं। वह महिला सुनीता फडऩवीस पार्षद भी हैं।

पत्रकार ने ट्वीट कर बताया
छत्तीासंगढ़ के वरिष्ठ  पत्रकार डॉ. निर्मल कुमार साहू ने इस संबंध में ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने संबंधित वीडियो भी पोस्ट किया है।