द फॉलोअप टीम, पूर्वी सिंहभूम
पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला थाना क्षेत्र के फुलडूंगरी स्थित राष्ट्रीय उच्च पथ 18 पर सोमवार सुबह लगभग 9:30 बजे पुलिस पेट्रोलिंग वाहन के साथ बाइक की जोरदार टक्कर में दो लोग घायल हो गए। जिसके पश्चात पुलिस पेट्रोलिंग में मौजूद जवानों के द्वारा घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक के द्वारा घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया।
बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर किया
घायलो में एक युवक एचडीएफसी बैंक के यूनिट हेड प्रदीप कुमार सेन उम्र 40 की स्थिति गंभीर बनी हुई है वहीं दूसरा युवक प्रणव मंडल उम्र 37 को भी दुर्घटना में मामूली खरोंचे लगी हैं। प्रदीप कुमार सेन को सिर में गहरी चोट लगने के कारण बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।