logo

अज्ञात वाहन की चपेट में आया युवक, रात के 3 बजे युवक जा रहा था महुआ चुनने

6490news.jpg
द फॉलोअप टीम, चतरा:
सिमरिया थाना क्षेत्र के बेलगडा गांव में अज्ञात वाहन की चपेट में एक युवक आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। युवक रात के 3 बजे महुआ चुनने के लिए जा रहा था। उसी दौरान यह हादसा हुआ। सुबह 6 बजे लोगों ने युवक का शव सड़क पर देखा। तब जाकर घटना की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

अँधेरे में हुआ हादसा 
जिस वक़्त युवक महुआ चुनने जा रहा था उस समय गांव में काफी अँधेरा था। इसलिए लोगों को युवक का शव नहीं दिख पाया था। बता दें की मृतक की पहचान महेंद्र राम के रूप में हुई है। महेंद्र बेलगड़ा गांव का निवासी था। पेशे से वह राजमिस्त्री था। महेंद्र के तीन बच्चे हैं उनमे से एक की शादी हो चुकी है।  अंधेरा होने की वजह से लोगों को दुर्घटना की जानकारी नहीं हुई और ना ही किसी ने गाड़ी को देखा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।