logo

शख्स ने हॉस्पिटल के बाथरूम में लगाई फांसी, आर्थिक तंगी और बीमारी से डिप्रेशन में था

8377news.jpg
द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर:
एमजीएम अस्पताल में मेडिसिन विभाग में इलाजरत एक मरीज ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान न्यू उलीडीह निवासी 35 वर्षीय कैलाश पूर्ति के रूप में हुई है। बताया जा रहा है वह अपने बीमारी और घर की आर्थिक स्थिति से काफी परेशान था। इस वजह से उसने तंग होकर यह कदम उठा लिया। 

बाथरूम में लगाया फांसी
कैलाश ने मेडिसिन विभाग के पुरुष वार्ड के बाथरूम में घटना को अंजाम दिया है। उसने पत्नी गीता पूर्ति के दुपट्टे से फांसी लगाया। वह पत्नी को लेकर शौच के लिए बाथरूम गया था। तभी पत्नी से पानी लाने को कहा। वह वहां से गयी तो कैलाश ने बाथरूम का गेट अंदर से बंद कर लिया और फांसी लगा ली।

बाथरूम का दरवाजा तोड़ा गया
कैलाश पूर्ति ने काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला तो पत्नी को शक होने लगा। वह शोर करने लगी और लोगों की मदद से बाथरूम का दरवाजा तुड़वाया। पति अर्धनग्न अवस्था मे फंदे पर झूल गया था। घटना के बाद अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। साकची पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से उतारा और शीत गृह में रखवा दिया। पुलिस यूडी केस दर्ज कर जांच में जुट गयी है। 

आर्थिक तंगी से था परेशान
पत्नी गीता पूर्ति ने बताया की कैलाश कई बीमारियों से जूझ रहा था। किडनी खराब थी इसलिए उसे शौच में दिक्कत होती थी। वह सुरक्षा गार्ड का काम करता था लेकिन बीमारी के कारण वह काम छूट गया था। घर की आर्थिक स्थिति खराब हो गयी थी। तंगी और बीमारी के कारण वह तनाव में रहता था।