logo

Crime : बाबा की नगरी देवघर भी बन रहा साइबर अपराधियों का ठिकाना, आज 13 मुलजिम गिरफ्तार

deogher.jpg

द फॉलोअप टीम, देवघर:
साइबर क्राइम के लिए अबतक झारखंड का जामताड़ा बदनाम रहा है। लेकिन अब धार्मिक नगरी के रूप में विख्यात देवघर भी अब साइबर अपराधियों का सुरक्षित ठिकाना बन रहा है। फ्लिपकार्ट और जस्ट डायल जैसी कंपनियों का नाम लेकर बाबा नगर देवघर में साइबर अपराधी लोगों को अपना शिकार बनाते थे। देवघर पुलिस ने रविवार को प्रेस वर्ता कर बताया कि इस मामले में कुल 13 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये लोगों को फोन कर झांसे में लेते थे, फिर उनके पैसे उठा लेते थे। इनके खिलाफ साइबर थाने में मामला भी दर्ज था। 

 


 


क्या कहा डीएसपी ने
डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार काबूल मियां पुराना साइबर अपराधी है, उसके खिलाफ साइबर थाना में मामला दर्ज है। इस क्रम में छापेमारी टीम ने करौं थाना क्षेत्र के जगाडीह और मोहनपुर थाना क्षेत्र के बाबुपुर गांव से 13 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन साइबर अपराधियों के पास से 21 मोबाइल फोन और 32 सिम कार्ड बरामद किया गया है। 


ये हुए हैं गिरफ्तार
गिरफ्तार साइबर आरोपियों में अनिल यादव 26 वर्ष, अजय कुमार यादव 19, संजय यादव 22, छोटू कुमार राय 19, महेंद्र कुमार मंडल 19, अलीमुद्दीन अंसारी 24, तसलीम अंसारी 26, काबूल मियां 27, अफजल अंसारी 24, कलाम अंसारी 23, आलम अंसारी 25, मो जावेद अंसारी 24, तथा सलीम अंसारी 27 वर्ष शामिल हैं।