logo

मोदी सरकार पर फूटा अनुपम खेर का गुस्सा, कहा- इमेज बनाने से ज्यादा लोगों की जान बचाना जरूरी

8415news.jpg
द फॉलोअप टीम, मुंबई:

बॉलीवुड के दिग्गज नेता और भाजपा सांसद किरण खेर (kiron kher) के पति अनुपम खेर(Anupam kher) इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। बता दें कि हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा की कोरोना महामारी (Corona Epidemic) की वजह से देश में जो दैन्य हालात पैदा हो गए हैं उसके लिए अब सरकार को जिम्मेदार ठहराना आवश्यक है। ऐसा करना अब वैध नजर आता है। इस टिप्पणी पर कई लोगों ने उनका समर्थन भी किया। 

इमेज बनाने से ज्यादा जान बचाना जरूरी
इसके साथ ही सरकार पर अटैक करते हुए खेर ने कहा की यह समझना बहुत जरूरी है कि इस समय इमेज बनाने से ज्यादा जरूरी लोगों की जान बचाना है। सरकार से स्वास्थ्य संकट के प्रबंधन में कहीं ना कहीं कुछ गड़बड़ हुई है लेकिन इन खामियों का फायदा दूसरे राजनीतिक दलों को अपने हक में नहीं उठाना चाहिए।' अनुपम खेर ने कहा कि सरकार फिसल गयी है। 

अनुपम खेर ने सरकार पर साधा निशाना
इसके साथ ही अक्सर सरकार की प्रशंसा करने वाले अनुपम खेर ने कहा, ''सरकार को लोगों ने ही चुना है और उसे करना होगा। सरकार के लिए जरूरी है कि वह इस चुनौती का डंटकर सामना करे और उन लोगों के लिए कुछ करे जिन्होंने उन्हें चुना है।' अनुपम खेर ने गंगा और अन्य नदियों में मिलने वाले अज्ञात शवों का भी संज्ञान लिय। उन्होंने कहा की मैं मानता हूँ कि जो अमानवीय होगा, वही गंगा में बहती लाशों से प्रभावित करेगा। ये काफी दुर्भाग्यपुर्ण बात है।