द फॉलोअप टीम, मुंबई:
बॉलिवुड एक्टर विक्की कौशल की काफी अच्छी फैन फॉलोविंग है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में वह अलग-अलग लुक्स में फोटो शेयर करते रहते हैं। आज भी विक्की ने एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह स्विमिंग पूल में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी यह तस्वीर लोग काफी पसंद कर रहे हैंं। साथ ही यह तस्वीर काफी वायरल भी हो रही है। उनके फैन्स खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं। विक्की की इस हॉट एंड सेक्सी फोटो पर फैंस कटरीना के बारे में पूछ रहे हैं।
फैन्स ने यूं दिया रिएक्शन
विक्की की इस फोटो पर एक फैन ने कॉमेन्ट किया, 'कटरीना कैफ को देख रहे हैं' तो किसी ने लिखा,'भाई कटरीना भाभी के साथ एक फोटो डाल दो।' बता दें कि कटरीना और विक्की की नाम अकसर एक साथ जोड़े जाते है लेकिन अभी तक दोनों ने रिलेशनशिप को लेकर ऑफिशियल कोई घोषणा नहीं की है।

इस प्रोजेक्ट पर कर रहे काम
विक्की कौशल इन दिनों फिल्म 'इम्मॉर्टल अश्वत्थामा' की तैयारी कर रहे हैं। एक्टर ने लीड एक्टर के तौर पर पहली बार साल 2015 रिलीज फिल्म 'मसान' में काम किया था। विक्की की इंस्टाग्राम फॉलोवर की बात करें तो करीब 9.5 मिलियन लोग उन्हें फॉलो करते हैं। विक्की कौशल अपनी फिटनेस का भी काफी ध्यान रखते हैं वह आये दिन वर्कआउट से जुड़े वीडियो शेयर करते रहते हैं।