द फॉलोअप टीम, भोपाल:
जबलपुर जिला मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर चरगंवा में संकल्प और रानी परिहार जापानी आम की खेती कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले साल इस एक आम की कीमत 2 लाख 70 हजार रुपये थी। इस साल एक आम की कीमत 21 हजार रुपये है। यानी कि प्रति पीस आम की कीमत 21 हजार रूपये है। बाकी देशों के मुकाबले भारत में इसकी कीमत ज्यादा नहीं है।
जिस बगीचे में इसकी खेती की गयी है वहां सिर्फ 7 ही आम हैं और इसके मालिक उस आम को नहीं बेचना चाहते हैं। कई बड़े लोग इस आम को खरीदने आ रहे है। इस आम के चोरी होने के डर से मालिक ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए हैं। जबलपुर में नर्मदा किनारे इसके पेड़ लगे हैं। टमैंगो आम की दुनिया की सबसे महंगी आम है। यह रेडिश कलर का होता है।
क्या नाम है आम का
इस जापानी आम को तामागो के नाम से जाना जाता है। इंटरनेशनल मार्केट में इसकी खूब मांग है। जापानी में इसका नाम 'ताईयो नो तामागो' है। कुछ लोग इसको टमैंगो भी कहते हैं। जापान में पॉली हाउस के अंदर इसकी खेती होती है। बगीचे के मालिक संकल्प परिहार ने बताया है कि पिछले साल अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत दो लाख 70 हजार रुपये थी। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमत में उतार-चढ़ाव होता रहता है।
सुरक्षा में नौ कर्मी
आम के मालिक संकल्प परिहार ने बताया कि यह आम कीमती है, इसलिए चोरी का खतरा है। संकल्प परिहार ने आम की सुरक्षा में नौ कुत्ते और तीन सुरक्षाकर्मियों तैनात किये है। शिफ्ट वैसे सबकी ड्यूटी है। पहले कई बार बगीचे में चोरी की कोशिश हुई है। संकल्प परिहार के बगीचे में कई प्रकार के आम हैं। जिसमे सबसे कीमती यह जापानी आम है। संकल्प परिहार अभी आम बेचने को तैयार नहीं हैं क्योंकि ज्यादा फल नहीं हैं।
लोग जानकारी चाहते है
पूरे देश में इस आम की इतनी चर्चा हो गई है कि आम को लेकर लोग जानकारी लेने को इक्छुक हैं। संकल्प परिहार ने बताया कि पिछले साल इस आम को लेने के लिए सूरत के भी एक व्यापारी भी तैयार थें। संकल्प परिहार को टमैंगो आम का पौधा ट्रेन में किसी ने दिया था। उन्होंने इसे बगीचे में लाकर लगा दिया और फल आने लगे है।